Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

नर्सिंग वाली किताब में दहेज पर ऐसा क्या लिखा जो हंगामा है बरपा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2022
in राष्ट्रीय
A A
'Textbook of Sociology for Nurses'
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दहेज प्रथा एक सामाजिक बुराई है। हम और आप यह वाक्य ना जाने कितनी बार सुन चुके होंगे। स्कूल से लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों में जब भी समाज में कुरीतियों का जिक्र होता है तो दहेज प्रथा की चर्चा जरूर होती है। अक्सर कहा जाता है कि दुल्हन ही दहेज है। वो बात अलग है कि यह सिर्फ कहा ही जाता है। अब अचानक ही कोई दहेज प्रथा के फायदे बताने लगे तो इसे क्या ही कहा जाए। दरअसल पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक किताब का पन्ना काफी वायरल हो रहा है। यह पन्ना टीके इंद्राणी की किताब ‘टेक्स्टबुक ऑफ सोशोलॉजी फॉर नर्सेस’ का है। यह किताब बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए हैं।

आखिर क्या है इस चैप्टर में
किताब के चैप्टर में दहेज प्रथा के गुण और फायदों की बात कही गई है। किताब में कहा गया है कि अधिक दहेज के कारण बदसूरत लड़कियों की भी शादी हो जाती है। दहेज में मिले सामान जैसे टीवी, फ्रिज, पंखा, बर्तन, कपड़े और गाड़ी से गृहस्थी को बसाने में मदद मिलती है। इसमें आगे कहा गया है कि दहेज के कारण ही लड़कियों में शिक्षा का प्रसार बढ़ा है। दहेज के बोझ के कारण ही लोगों ने अपनी बेटियों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। जब लड़की शिक्षित और नौकरी में होगी तो दहेज की मांग कम होगी। ऐसे में यह अप्रत्यक्ष रूप से फायदा है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा। दहेज के रूप में लड़की को अपनी पैतिृक संपत्ति में हिस्सा मिलता है।

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल

March 11, 2026
gas cylinder

25 दिन से पहले नहीं बुक होगा LPG, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

March 11, 2026
pm modi

वैश्विक संकट पर राजनीति कर रही कांग्रेस, हम हो रहे आत्मनिर्भर : पीएम मोदी

March 11, 2026
india-china

अब भारत में चीन कर सकेगा ये काम, अन्‍य पड़ोसी देशों को भी मौका!

March 11, 2026
Load More

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तक पहुंची बात
सोशल मीडिया पर इस पन्ने में लिखी बातें जो दहेज के फायदे गिनाती है, को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि राजनीतिक दल से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तक इससे जुड़ गए। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस किताब के अंश से जुड़े ट्वीट के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिख दिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया कि मैं धर्मेंद्र प्रधान से ऐसी किताबों को चलन से हटाने का अनुरोध करती हूं। प्रियंका ने आगे लिखा कि दहेज के फायदों को विस्तार से बताने वाली किताब वास्तव में हमारे पाठ्यक्रम में मौजूद हो सकती है, यह देश और उसके संविधान के लिए शर्म की बात है।

विवाद बढ़ा तो नर्सिंग काउंसिल की सफाई
किताब के कवर पर साफ लिखा है कि किताब आईएनसी के सिलेबस के अनुसार है। ऐसे में जब इस मामले में जब विवाद बढ़ा तो भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) की तरफ से सफाई जारी की गई। भारतीय नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) ने अपमानजनक सामग्री वाली किताब की बिक्री के लिए एक पब्लिशर और एक लेखक की तरफ से उसके नाम के इस्तेमाल की निंदा की। आईएनसी की तरफ से कहा गया कि आईएनसी अधिनियम की धारा 16 परिषद को नर्सों, मिडवाइव्ज और हेल्थ विजिटर्स की ट्रेनिंग के लिए स्टैंडर्ड और सिलेबल को निर्धारित करने का अधिकार देती है। नीति के अनुसार, आईएनसी केवल पाठ्यक्रम निर्धारित करती है और किसी लेखक या प्रकाशक का सपोर्ट नहीं करती है।

महिला आयोग ने कहा इस पर ऐक्शन लें
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कहा है कि वह नर्सिंग छात्रों के लिए दहेज प्रथा के ‘गुणों और फायदों’ को बताने वाली किताब को लेकर ऐक्शन ले। महिला आयोग ने कहा कि किताब का चैप्टर दहेज के मौजूदा खतरे के बारे में छात्रों को एक बहुत ही गलत संदेश दे रही है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को भी पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई शुरू करने को कहा। दिल्ली महिला आयोग ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर ‘दहेज व्यवस्था का महिमामंडन करने’ के लिए लेखक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है l

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मॉक ड्रिल

देशभर में बज गए सायरन… दिल्ली-मुंबई में तैयारियां, युद्ध से बचने के लिए मॉक ड्रिल !

May 7, 2025
Dr. Hemant Sharad Pandey

डॉ. हेमंत शरद पांडे ने ग्रहण किया वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक का पदभार

January 28, 2025
poetic expression

भावाक्षर : संवेदनाओं और जीवन के यथार्थ की काव्यात्मक अभिव्यक्ति

January 20, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती
  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.