Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में सरकार बनाने किस रणनीति पर काम कर रही हैं बीजेपी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 28, 2024
in राज्य
A A
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। बीजेपी ने हिमाचल में सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत हासिल करने की ठोस रणनीति बना रही है. दरअसल इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के 9 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की इसमें 6 कांग्रेस के बागी और अयोग्य विधायक और 3 निर्दलीय विधायक जिन्होंने गुरुवार को अपना इस्तीफा स्पीकर को भेज दिया था शामिल हैं.

कांग्रेस के अयोग्य ठहराए गए 6 विधायक सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर,राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन की. जबकि हिमाचल प्रदेश के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा ने विधानसभा से इस्तीफा देकर वो भी शनिवार को ही बीजेपी में शामिल हो गए. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी विधायकों की ज्वाइनिंग करवाई.

इन्हें भी पढ़े

suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
लखनऊ में भीषण अग्निकांड

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: दुकान में लगी आग ने कोचिंग सेंटर को लिया चपेट में, 14 लोगों की मौत

June 22, 2026
court

राम मंदिर चढ़ावा मामले में तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार!

June 22, 2026
Shubhendu Government

पश्चिम बंगाल बजट 2026: 1 लाख सरकारी नौकरियां, 20% DA बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की बड़ी घोषणा

June 22, 2026
Load More

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा
नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मोदी जी ने अपना दूसरा घर माना है और देश मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है. कांग्रेस की झूठी गारंटियों और अधूरे वादों से त्रस्त होकर, भाजपा के सुशासन और राष्ट्रवादी नीतियों में आस्था दिखाते हुए आज कांग्रेस पार्टी के 6 पूर्व विधायक श्री सुधीर शर्मा, श्री रवि ठाकुर,श्री राजेंद्र सिंह राणा, श्री इंदर दत्त लखनपाल, श्री देवेंदर भुट्टो, श्री चैतन्य शर्मा भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए. प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा जी के सांगठनिक कौशल में विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार में आगमन पर आप सभी अभिनंदन है. साथ मिलकर हम 400 पार के संकल्प को साकार करने के सहभागी बनेंगे ऐसा हमें विश्वास है.

सुक्खू सरकार पर खतरा
इन विधायकों को बीजेपी में शामिल करते वक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 9 शुभ और शक्ति का नंबर है, 6 ने कांग्रेस के छक्के छुड़ाए तो 3 की तिकड़ी ने शुभ नंबर तक पहुंचाया. इस बयान पर अगर ध्यान दें तो बीजेपी की रणनीति साफ समझ आती है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में फिलहाल कुल 68 विधायक हैं. इसमें से स्पीकर को लेकर अब कुल 34 विधायक कांग्रेस पार्टी के हैं. 9 बीजेपी ज्वाइन किए हुए विधायक अगर उपचुनाव जीत जाते हैं तो बीजेपी की मौजूदा विधायक संख्या 25 से बढ़कर (25+9) 34 हो जायेगी. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा में वोटिंग के लिहाज से टेक्निकली वोटिंग के दौरान स्पीकर वोट नहीं करते वैसे में कांग्रेस के पास 33 वोट रहेंगे, जबकि बीजेपी के पास 34 विधायकों का वोट होगा. इतना ही नहीं बीजेपी को विश्वास है कि जून आते आते कुछ और भी कांग्रेस विधायक बीजेपी के साथ जुड़ जायेंगे.

बीजेपी की रणनीति
6 अयोग्य ठहराए गए विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान केंद्रीय चुनाव आयोग ने 2 जून को कर रखा है. बीजेपी को उम्मीद है कि 3 निर्दलीय विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो जायेगा. कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव के साथ ही बीजेपी हिमाचल प्रदेश में भी नई सरकार बनाने की कवायद शुरू कर सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मुद्दों के दम पर जीती कांग्रेस

December 16, 2022

भारत को मिल सकता है चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट का लाभ!

September 13, 2023
CSIR-IHBT

सीएसआईआर-आईएचबीटी में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह

May 12, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम
  • अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.