Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

संसद के मानसून सत्र में क्या कुछ होगा? बैठक में ही दिख गया ट्रेलर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 20, 2025
in राष्ट्रीय
A A
13
SHARES
422
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र कल यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है. यह संसद सत्र भी खूब हंगामेदार रहने वाला है और इसकी बानगी रविवार को बुलाई सभी दलों की बैठक में ही देखने को मिल गई. इस बैठक में विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में बयान देने की मांग की. बैठक में विपक्षी दलों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोके जाने और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम पर दिए गए विवादास्पद बयान जैसे अहम विषयों को जोरशोर से उठाया.

बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की, कुल 51 दलों में से 40 प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया और अपनी बात रखी. वहीं सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पक्ष रखा.

इन्हें भी पढ़े

दवाई

कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट

November 13, 2026
Amit Shah

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

November 13, 2026
DRDO

ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

November 13, 2026
Navy Agniveers

नौसेना को मिलेंगे 3300 से ज्यादा नए अग्निवीर, INS चिल्का में होगी पासिंग आउट परेड

November 13, 2026
Load More

बैठक के बाद रिजिजू ने क्या कहा?
रिजिजू ने बैठक के बाद कहा कि संसद के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि पूरे विपक्ष की भी है. उन्होंने कहा, ‘हर बार प्रधानमंत्री को घसीटना उचित नहीं है. संबंधित विभाग के मंत्री सदन में उपस्थित रहते हैं और आवश्यक जवाब देते हैं.’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीएम मोदी हमेशा ही सदन में उपस्थित रहते हैं, केवल विदेश यात्रा या कुछ विशेष परिस्थितियों में ही उनकी गैरमौजूदगी होती है.

विपक्ष की क्या मांग?
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच कथित संघर्षविराम मध्यस्थता के दावे, पहलगाम हमले में हुई चूक और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी के संसद में स्पष्टीकरण की मांग करती है. उनका कहना था कि यह प्रधानमंत्री का संवैधानिक दायित्व है कि वह ऐसे गंभीर मामलों पर संसद को जवाब दें.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बिहार में एसआईआर को लेकर कथित ‘चुनावी घोटाले’ का मुद्दा उठाया और ट्रंप के विवादित दावे पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए शामिल है लेकिन राज्य चुनावों में वह स्वतंत्र रूप से लड़ेगी.

विपक्षी दलों ने इस बैठक के माध्यम से यह संकेत दिया कि मानसून सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर कड़ी बहस और सवालों का सामना करना पड़ेगा. ‘इंडिया’ गठबंधन के 24 दलों ने पहले ही तय कर लिया है कि वे संसद के इस सत्र में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे.

सरकार ने क्या कहा?
सरकार की ओर से हालांकि यह आश्वासन दिया गया कि सभी महत्वपूर्ण विषयों पर नियमों के तहत चर्चा कराई जाएगी और सभी दलों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा. साथ ही छोटी पार्टियों की तरफ से अधिक समय देने की मांग को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में उठाने की बात भी कही गई.

सरकार इस सत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाने वाली है. इस महाभियोग के प्रस्ताव पर सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिया है. रिजिजू ने कहा कि फिलहाल इस विषय पर किसी प्राथमिकता के आधार पर टिप्पणी करना संभव नहीं है क्योंकि यह मामला अभी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) और अध्यक्ष की स्वीकृति पर निर्भर है.

जस्टिस वर्मा के महाभियोग पर क्या बोले रिजिजू?
रिजिजू ने कहा, ‘मैं किसी भी काम के प्राथमिकता के आधार पर तब तक कोई टिप्पणी नहीं कर सकता जब तक कि वह BAC से पारित न हो जाए और अध्यक्ष की स्वीकृति न मिल जाए. तब तक इस पर बाहर कोई औपचारिक घोषणा करना मुश्किल है.’ उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया चल रही है और “100 से अधिक सांसदों के हस्ताक्षर पहले ही हो चुके हैं.’

ऐसे में यह साफ है कि मानसून सत्र के दौरान संसद का माहौल काफी गरम रहने वाला है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
semiconductor chip

पूरी दुनिया को नचा रही है यह छोटी सी चिप, आखिर इसमें ऐसा क्या है?

July 28, 2023
PM Modi Speech Rajya Sabha

जुमले गढऩे में बीते नौ साल

May 30, 2023

बुजुर्गो को पेंशन क्यूं रोकी बैठी है दिल्ली सरकार

November 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.