Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में कांग्रेस को उबारने के लिए क्या करेगी पार्टी? बना खास प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 4, 2023
in दिल्ली
A A
Arvinder Singh Lovely
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) को बनाने का असर नजर आने लगा है. उनके अध्यक्ष बनने के बाद से दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) के नेता और कार्यकर्ता नए सिरे से एक्टिव मोड में आ गए हैं. इस बीच नवनियुक्त दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष और शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस बहुत जल्द नए तेवर में दिखाई देगी. उन्होंने कहा है कि हमारा फोकस कांग्रेस संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी नेतृत्व की ओर से तय मुद्दों को लोगों के बीच उठाना है. ताकि पार्टी को अपना खोया जनाधार वापस मिल सके.

दरअसल, अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी के दिल्ली प्रभारी की ओर से कांग्रेस को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक में शामिल होने के बाद ये बयान दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारियां बांटी गई हैं. अब हम कांग्रेसी कल्चर के अनुरूप दिल्ली इकाई में सामूहिक निर्णय लेने पर जोर देंगे. यही वजह है कि हमने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का मन बनाया है.

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली में 21 साल बाद शुरू हुआ SIR अभियान, 13 हजार से अधिक BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

June 30, 2026
ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
Load More

जनहित से जुड़े मसलों पर देंगे जोर

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे. इस कड़ी में पार्टी के कुछ लोगों को आज बुलाया गया है, कुछ को बाद में बुलाया जाएगा. सभी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. खास बात यह है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. यानी वह दिल्ली में बेरोजगारी, महंगाई, रोजगार, नफरत के बदले मोहब्बत, दिल्ली के कमजोर वर्गों के मसले के जनता के बीच उठाएंगे. अगर वो ऐसा कर पाए तो आगामी महीनों में दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

इस रणनीति पर काम करेंगे लवली!

बता दें कि अन्ना आंदोलन के बाद से दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई है. कांग्रेस के समर्थक आम आदमी पार्टी के पाले में चले गए हैं. दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की नजर पार्टी के पुराने जनाधार को फिर से हासिल करने पर है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद ने सिद्ध किया की भारत ही विश्वगुरु था और रहेगा!

January 11, 2024

केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में महाराष्ट्र को पहला स्थान

January 12, 2024
Crude oil

इजराइल-हमास जंग से कच्चा तेल 5 प्रतिशत उछला

October 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.