Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय सेना में पहली बार क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग, जानिए इससे क्या मिलेगा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 19, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
25
SHARES
848
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारतीय सेना में पहली बार क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग होने जा रही है. इसका सीधा मतलब है अब किसी भी एक सेना के अधिकारी या अधिकारियों का कुछ समय के लिए दूसरी दोनों सेनाओं में ट्रांसफर हो सकेगा. जैसे नेवी के किसी अधिकारी का एयरफोर्स और आर्मी में ट्रांसफर हो सकेगा. ऐसे ही आर्मी के अधिकारियों का नेवी और एयरफोर्स में ट्रांसफर हो सकेगा. एयरफोर्स के अधिकारियों का भी नेवी और आर्मी में ट्रांसफर हो पाएगा. क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग के तहत ब्रिगेडियर और मेजर जनरल रैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

तीनों सेनाओं में आपसी तालमेल बढ़ाने का प्रयोग
भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है. इसके साथ ही तीनों सेनाओं में समानता लाना भी इसका एक उद्देश्य बताया गया है. इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी घोषणा आर्मी के 40 अधिकारियों के एक बड़े बैच की क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग के बाद हुई. इसमें मेजर और लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी शामिल थे.

इन्हें भी पढ़े

Ashwini Vaishnaw

त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें

November 7, 2026

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Rashtradharma

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के जल-विशेषांक में परंपरा, नीति और जमीनी प्रयोगों का संगम विचार और व्यवहार में पानी की बात

November 7, 2026
news paper

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

November 7, 2026
Load More

इसके अलावा 32 एयरफोर्स और 30 नेवी के अधिकारियों की भी क्रॉस पोस्टिंग की गई है. भारत की तीनों सेनाओं में ये भी पहली बार हुआ है. इससे पहले वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर ट्राई सर्विस ऑर्गनाइजेशंस में तो होता था, लेकिन ये क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग नहीं होती थी.

करीब 25 अधिकारियों का होगा ट्रांसफर
इन अधिकारियों का ट्रांसफर UAVs (मानव रहित विमान) संभालने, मिसाइल यूनिट्स, रसद, मरम्मत और रिकवरी के साथ सप्लाई मैनेजमेंट के लिए किया जाएगा. अखबार ने बताया कि अगले कुछ महीनों में बड़े स्तर पर ये ट्रांसफर हो सकते हैं. इसमें करीब 25 एक और दो सितारा ब्रिगेडियर और मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर होने की उम्मीद जताई जा रही है.

बनाई जाएगी सेना की एक कॉमन रिपोर्ट
ये कदम भारतीय सेना के कॉमन एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट्स के मद्देनज़र भी उठाया गया है. इनके जरिए तीनों सेनाओं के अधिकारियों की एक रिपोर्ट बनाई जाएगी. फिलहाल, तीनों सेनाओं की अलग-अलग रिपोर्ट्स बनाई जाती हैं. अब 2 और 3 सितारा ऑफिसर्स के लिए एक सामान्य रिपोर्ट बनाई जाएगी. इस तरह की रिपोर्ट्स बनाने का उद्देश्य, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का तीनों सेवाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है. इसके साथ ही ये क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग में भी मददगार होंगी.

थिएटर कमांड की तरफ जरूरी कदम
क्रॉस-सर्विस पोस्टिंग को थिएटर कमांड की तरफ एक जरूरी कदम की तरह देखा जा रहा है. थिएटर कमांड आर्मी की भाषा में एक समान कमांड के लिए कहा जाने वाला शब्द है. इसका मतलब है युद्ध के समय, तीनों सेनाओं (आर्मी, एयरफोर्स और नेवी) को एक साथ कमांड देने की व्यवस्था.

इसके जरिए युद्ध के समय सेना को अंदरूनी तौर पर एक जैसी कमांड मिल पाती है. और आपस में किसी उलझन का सामना कम से कम करना पड़ता है. थिएटर कमांड के जरिए एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर तीनों सेनाओं को कमांड दे सकता है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हिमाचल : न कोई मांग, न भर्ती का विज्ञापन, सीधे हो रही ज्वाइनिंग

March 26, 2023
CM yogi

11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम : योगी

June 11, 2025
CM Dhami

अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन, मेजर जनरल ने सीएम धामी से की मुलाकात!

December 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.