Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

जब बीच बैठक में ‘भिड़’ गए खरगे और केजरीवाल…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 24, 2023
in राज्य
A A
Kejriwal and Kharge
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : शुक्रवार को पटना में दिनभर सियासी चहलकदमी बनी रही। देश भर के 30 से अधिक विपक्षी दलों के नेता बिहार की राजधानी पहुंचे थे। सूबे के सीएम नीतीश कुमार के घर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी दलों का महाजुटान हुआ था। कुल 15 विपक्षी दलों को न्योता भेजा गया था। बैठक का एजेंडा साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को टक्कर देने को लेकर प्लान बनाना था। लेकिन बैठक के बीच ही दो बड़े नेता आपस में ‘भिड़’ गए। दोनों नेताओं को शांत कराने के लिए वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रेफरी बनकर उतरी।

जब ‘भिड़’ गए दो बड़े नेता

इन्हें भी पढ़े

Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
CM Dhami

CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ

August 24, 2026
Load More

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार की मेजबानी में विपक्षी एकता की बैठक हुई थी। बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। गौरतलब है कि बैठक से ठीक पहले AAP ने यह दावा किया था कि अध्यादेश वाले मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा में डील हुई है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने AAP के इस आरोप को लेकर भारी नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर सीएम केजरीवाल और खड़गे में नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख ममता बनर्जी बीच-बचाव के लिए आईं।

रेफरी बनकर उतरी ममता

सूत्रों के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी ने केजरीवाल को इस मुद्दे को लेकर संयम बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे को लेकर संसद सत्र शुरू होने से पहले अपना स्टैंड लेगा। वहीं तमाम दूसरों दलों ने भी यह कहा कि बैठक में अध्यादेश को लेकर कांग्रेस पर दबाव बनाना ठीक नहीं है। गौरतलब है कि करीब एक महीने से सीएम केजरीवाल ट्रांसफर-पोस्टिंग वाले अध्यादेश को लेकर कांग्रेस का सपोर्ट मांग रहे हैं। अब तक कुल 11 दलों ने AAP के समर्थन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की चुप्पी को लेकर केजरीवाल की पार्टी खासा नाराज दिख रही है।

चाय-बिस्किट पर बैठने की सलाह

बैठक से पहले और बैठक के दौरान भी सीएम केजरीवाल यह चाह रहे थे कि कांग्रेस अध्यादेश को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करे। हालांकि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। जब बैठक के बीच में खरगे और केजरीवाल के बीच नोकझोंक हुई तब ममता ने दोनों नेताओं को एक सलाह भी दी। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ममता ने कांग्रेस और AAP के नेताओं को चाय-बिस्किट पर बैठकर अपने सभी मतभेदों को दूर करने को कहा।

गौरतलब है कि बैठक खत्म होने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि सभी दल 2024 का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। हालांकि जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने यह बात कही वहां सीएम केजरीवाल मौजूद नहीं थे। बैठक खत्म होते ही वह दिल्ली के लिए निकल गए। वहीं AAP ने एक बयान जारी कर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। बयान में कांग्रेस की चुप्पी को लेकर सख्त सवाल पूछे गए। केजरीवाल की पार्टी ने कांग्रेस से पीएम मोदी और दिल्ली की जनता में से किसी एक को चुनने को कहा। राजनीतिक जानकारों का यह कहना है कि कांग्रेस अध्यादेश वाले मुद्दे पर इसलिए चुप है क्योंकि पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता यह नहीं चाहते हैं कि AAP का सपोर्ट किया जाए। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आगे क्या करती है। क्या वो विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए केजरीवाल का सपोर्ट करेगी या वह इस मुद्दे से खुद को दूर ही रखेगी?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झण्डेवाला देवी मन्दिर में हुआ भगवान शंकर का रूद्राभिषेक, भक्तों की उमड़ी भीड़

August 19, 2024
India

भारत के संदर्भ में हमें गढ़ने होंगे अपने विमर्श

October 7, 2024

कर्नाटक कैबिनेट में 24 नए मंत्रियों को जगह… सिद्धारमैया ने ऐसे साधा जाति संतुलन

May 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा
  • ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
  • अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.