Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

किसान का बेटा कैसे बना अरबपति? कंपनी बाजार में हुई लिस्‍ट तो खूब बरसा पैसा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 18, 2025
in राष्ट्रीय
A A
आर्थिक मदद
17
SHARES
551
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इन्‍वेस्‍टमेंट प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी, बिलियनब्रेंस गैराज वेंचर्स लिमिटेड के सह-संस्‍थापक और सीईओ ललित केशरे अब अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए है. कंपनी के बाजार में लिस्‍ट होने के बाद से ही केशरे की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ है. केशरे के पास इस समय Groww के 55.91 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी में उनकी 9.06 फीसदी हिस्सेदारी है बनाते हैं. शेयर कीमत रिकॉर्ड ₹178 पर पहुंचने के बाद केसरे की हिस्सेदारी का मूल्य ₹9951 करोड़ हो गया है. मध्य प्रदेश के लेपा गांव के एक किसान परिवार में जन्‍में केशरे की यह सफलता भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में बढ़ते अवसरों को दर्शाती है.

Groww का शेयर 12 नवंबर को ₹100 के इश्यू प्राइस पर लिस्ट हुआ था. सिर्फ चार सत्रों में यह 78 फीसदी बढ़ चुका है और कंपनी का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है. Groww की स्थापना 2016 में ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह ने की थी. 44 वर्षीय केशरे साधारण परिस्थितियों में पले-बढ़े. वे अपने दादा-दादी के साथ रहते थे और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एकमात्र इंग्लिश-मीडियम स्कूल में पढ़ाई की.

इन्हें भी पढ़े

skyroot vikram-1

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

August 28, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

August 27, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

पहला स्‍टार्टअप हो गया था फेल

ग्रो देश का सबसे ज्यादा (1.19 करोड़) एक्टिव यूजर्स वाला प्लेटफॉर्म है. इस सफलता के पीछे को-फाउंडर व सीईओ ललित केशरे की बड़ी भूमिका है. ऐसा नहीं है कि ललित को पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई थी. उनका पहला स्‍टार्टअप फेल हो गया और उनके सिर कर्ज चढ गया. इस कर्ज को उन्‍होंने फ्लिपकार्ट में नौकरी कर चुकता किया था. 2011 में पहला स्टार्टअप ‘Eduflix’ शुरू किया. उस समय इंटरनेट महंगा और सीमित था, इसलिए वे पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड में कोर्स मटेरियल बेचते थे. हालांकि यह स्टार्टअप असफल रहा.

ऐसे आया ग्रो बनाने का आ‍इडिया

ललित केशरे ने शेयर बाजार में निवेश का फैसला किया. उन्‍होंने शेयर खरीदे. लेकिन, शेयर खरीदने के लिए की जाने वाली कागजी औपचारिकताओं और लंबी प्रक्रिया ने उन्हें हैरान कर दिया. तब उन्होंने सोचा, अगर एक इंजीनियरिंग पढ़ा-लिखा व्यक्ति शेयर खरीदने में इतनी दिक्कत महसूस कर सकता है तो आम आदमी के लिए यह कितना मुश्किल होगा. यहीं से उनके दिमाग में निवेश को आसान बनाने का आइडिया आया, जो आगे चलकर ‘Groww’ के रूप में आकार लिया.

2016 में रखी ग्रो की नींव

2016 में फ्लिपकार्ट में नौकरी करते हुए उन्‍होंने हर्ष जैन को अपना आइडिया बताया. हर्ष को केशरे का विचार पसंद आया. इसके बाद नीरज सिंह और ईशान बंसल भी टीम का हिस्सा बने. चारों ने मिलकर ‘Groww’ की शुरुआत की. आज ग्रो के पास 1.19 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं और यह भारत का नंबर-1 ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म है. ग्रो का बाजार पूंजीकरण आज एक लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है.

लिस्टिंग से हर्ष, बंसल और नीरज को भी खूब फायदा

Groww की लिस्टिंग ने बाकी तीन सह-संस्थापकों की संपत्ति भी तेज़ी से बढ़ा दी है. हर्ष जैन के 41.16 करोड़ शेयरों की कीमत अभी ₹7000 करोड़ है, ईशान बंसल के 27.78 करोड़ शेयरों का मूल्य ₹4,695 करोड़ है, जबकि नीरज सिंह के 38.32 करोड़ शेयरों की कीमत ₹6,476 करोड़ हो गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT

सीएसआईआर-आईएचबीटी में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह

May 12, 2022
Jhandewala Devi Temple

नवरात्र के प्रथम दिन झण्डेवाला देवी मंदिर में विधिवत् हुई माँ शैलपुत्री की आराधना

March 19, 2026
centenary year celebrations

मध्य भारत में बढ़ रहा है संघकार्य, शताब्दी वर्ष के आयोजनों में समाज की सज्जनशक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

March 18, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.