Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

अमेरिका को कब तक पछाड़ देगा भारत? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 8, 2023
in व्यापार
A A
india-us-3
18
SHARES
615
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज बुधवार को मध्य प्रदेश के दमोह में एक वादा किया। उन्होंने कहा कि वे अपने तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को टॉप-3 में लाकर रहेंगे। अब यहां आपके मन में इकॉनमी को लेकर कई सवाल होंगे। पहला-इस समय हमारा देश इकॉनमी के मामले में दुनिया में कौनसे स्थान पर है। दूसरा- इस समय दुनिया की टॉप-5 इकॉनमी कौन-सी हैं। तीसरा- भारत कब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनेगा। और चौथा- क्या भारत दुनिया की टॉप इकॉनमी बन सकता है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी है भारत

इन्हें भी पढ़े

smartphon

सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

July 9, 2026
EPF

ठगों से अपने पीएफ खाते को कैसे बचाएं? UAN-पासवर्ड और OTP पर मान लें सरकार की ये सलाह

July 9, 2026
petrol and diesel

क्या सच में प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ती है माइलेज और पावर?

July 8, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
Load More

भारत इस समय दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी है। मार्च 2024 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी (GDP) 6.2-6.3 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही थी।

दुनिया की टॉप-10 अर्थव्यवस्थाएं

स्थान   देश    जीडीपी (अमेरिकी डॉलर में)

1              अमेरिका 26,954 अरब

2              चीन    17,786 अरब

3              जापान  4,231 अरब

4              जर्मनी  4,430 अरब

5              भारत   3,730 अरब

6              यूके    3,332 अरब

7              फ्रांस    3,052 अरब

8              इटली   2,190 अरब

9              ब्राजील  2,132 अरब

10           कनाडा  2,122 अरब

कौन-सी हैं दुनिया की टॉप-5 इकॉनमीज

इस समय अमेरिका 26,954 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। इसके बाद चीन का स्थान है। चीन 17,786 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। जापान 4231 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके बाद जर्मनी 4,430 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है। भारत 3,730 अरब यूएस डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। भारत के बाद यूके, फ्रांस, इटली, ब्राजील और कनाडा आते हैं। भारतीय जीडीपी का आकार 2022 तक ही ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी भी बड़ा हो चुका था।

2030 तक जापान से आगे निकल जाएगा भारत

साल 2030 तक भारत की जीडीपी के जापान से आगे निकलने का अनुमान है। इससे भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। वहीं, एशिया में दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ने हाल ही में यह बात कही थी। एसएंडपी ग्लोबल ने कहा, ‘2023 के शेष समय और 2024 में लगातार तेज विस्तार का अनुमान है। जो घरेलू डिमांड में मजबूत वृद्धि पर आधारित है। भारत की जीडीपी साल 2030 तक बढ़कर 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।’

2075 तक अमेरिका को पछाड़ देगा भारत

आईएमएफ और गोल्डमैन सैश के अनुमानों के मुताबिक साल 2075 तक भारत इकॉनमी के मामले में अमेरिका से भी आगे होगा। भारत 2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी होगा। केवल चीन ही हमसे आगे होगा। आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक, 2027 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी होगा। तब उससे आगे केवल अमेरिका और चीन रह जाएंगे।

चीन की इकॉनमी अभी 17.786 ट्रिलियन डॉलर की है। 2028 तक इसके 27.4 ट्रिलियन डॉलर और 2075 तक 57 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान अमेरिकी की इकॉनमी भी 51.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी। अमेरिका अभी 26,954 अरब डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। लेकिन 2075 में अमेरिका तीसरे नंबर पर खिसक जाएगा। तब भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी होगा और चीन से थोड़ा ही पीछे होगा। अभी भारत की इकॉनमी का साइज 3.730 ट्रिलियन डॉलर है। इसके 2028 तक 5.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। साल 2075 तक भारत की इकॉनमी 52.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है। यानी अगले 52 साल में भारत की इकॉनमी के करीब 14 गुना बढ़ने का अनुमान है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मोल्दोवा में विश्व आर्मरेसलिंग में रजत पदक जीतकर भारत का बढ़ाया मान

August 22, 2024

अमेरिका में लगातार बिगड़ती आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति

September 12, 2024
SHIVRAAJ SINGH

हम नहीं जनता कह रही हैं, अबकी बार 400 पार : शिवराज चौहान

April 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी?
  • उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
  • सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.