Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कहां गईं जहरीले कफ सिरप की 66 बोतलें, गहराया राज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 3, 2025
in राज्य
A A
cough syrup
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से हुई 24 मासूम बच्चों की मौत मामले में बड़ी खबर सामने आई है. कफ सिरप कोल्ड्रिफ से मासूम बच्चों की मौतों के सनसनीखेज मामले में SIT ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी (Dr. Praveen Soni) की पत्नी और अपना मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को गिरफ्तार किया है.

लंबे समय से फरार चल रही थीं ज्योति सोनी

इन्हें भी पढ़े

Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Livestock development and research

पशुधन विकास एवं अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा : डुवासु

August 5, 2026
Bachchu Sharma

सर्वसम्मति से बच्चू शर्मा बने मैथिल ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

August 5, 2026
speaker satish mahana

यूपी विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हंगामा, स्पीकर सतीश महाना ने जताई नाराजगी; बोले- ‘चंदा दिया है तो रसीद दिखाइए’

August 5, 2026
Load More

गिरफ्तारी के बाद ज्योति सोनी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं. दरअसल, डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी ज्योति सोनी फरार चल रही थीं. SIT द्वारा लगातार दबिश के बाद आखिरकार उन्हें हिरासत में ले लिया गया और अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपना मेडिकल स्टोर से गायब कफ सिरप की 66 बोतलें कहां हैं.

जहरीली सिरप की बिक्री और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ज्योति सोनी पर मेडिकल स्टोर से जहरीली सिरप की बिक्री और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप हैं. जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सिरप की 74 बोतलों में से 66 बोतलें ‘अपना मेडिकल स्टोर’ और क्लीनिक से गायब थीं. SIT को शक है कि साक्ष्य छिपाने के लिए यह पूरा स्टॉक जानबूझकर हटाया गया. अब SIT यह जांच कर रही है कि ये जहरीली सिरप आखिर कहां गईं और इनकी सप्लाई चेन में और कौन-कौन शामिल था.

कफ सिरप से मौत मामले में अब तक 7वीं गिरफ्तारी

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले में अब तक ये सातवीं गिरफ्तारी है. पुलिस ने अब अपना मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को पकड़ा है. इससे पहले पुलिस ने जहरीली सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स (तमिलनाडु) के मालिक रंगनाथन गोविंदन, कंपनी की महिला कर्मचारी महेशवरी, कोल्ड्रिफ सिरप लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी, न्यू अपना फार्मा एजेंसी के संचालक राजेश सोनी, अपना फार्मा के केमिस्ट सौरभ जैन, कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया था.

89 रुपए के कफ सिरप में 54 रुपए कमीशन

इससे पहले कोल्ड्रिफ कफ सिरप को बेचने के पीछे कमीशनखोरी का बड़ा खुलासा हुआ था और पुलिस ने जांच में पता लगाया था कि 89 रुपए की कफ सिरप में से करीब 54 रुपए तक कमीशन अलग-अलग लोगों में बांटा जाता था. यह रकम मेडिकल रिप्रजेंटेटिव से लेकर डॉक्टर, रिटेलर और स्टॉकिस्ट तक पहुंचती थी.

पुलिस ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (MR) सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया और जांच में सामने आया कि सतीश वर्मा को सिरप की बिक्री पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था. इसके अलावा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को 10 प्रतिशत, मेडिकल स्टोर की मालकिन और रिटेलर ज्योति सोनी को 20 प्रतिशत और स्टॉकिस्ट राजेश सोनी को 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था. यानी 89 रुपए की दवा में से सीधे 54 रुपए कमीशन में चले जाते थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Raghav Chadha

इतना सब कुछ होने के बाद भी राघव चड्ढा कहां हैं?

March 31, 2024
Kenja Naxalite-Manwa Mata' movement Jantar Mantar

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नक्सल पीड़ितों का ‘केंजा नक्सली-मनवा माटा’ आंदोलन!

September 20, 2024
DK Shivakumar

डीके शिवकुमार को सीएम बनाने से कांग्रेस को क्या है खतरा?

May 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शेख़ हसीना का बड़ा दावा, 2024 का छात्र आंदोलन नहीं था शांतिपूर्ण, बताया संगठित राजनीतिक साज़िश
  • दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ‘टीबी-मुक्त भारत अभियान’ में हुई शामिल
  • पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.