Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

जानिए, किस राज्य का सीएम हैं सबसे अमीर और किसके खिलाफ दर्ज हैं सबसे ज्यादा आपराधिक मामले

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 13, 2023
in राज्य
A A
CM
23
SHARES
762
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री वायएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) 510 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर सीएम हैं, जबकि पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता बनर्जी Mamata Banerjee) एकमात्र ऐसी सीएम हैं, जो करोड़पति नहीं हैं. राजनीतिक और चुनावी सुधारों से जुड़े एसोसिएशन ऑर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव (KC Rao) आपराधिक मामलों और वित्तीय देनदारियों के मामले में सूची में सबसे ऊपर हैं. एडीआर ने कहा कि 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ ममता बनर्जी के पास सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे कम संपत्ति है. उसके बाद केरल के पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) और हरियाणा के एम एल खट्टर (ML Khattar) आते हैं, जिनके पास क्रमशः 1.2 करोड़ रुपये और 1.3 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

96 फीसदी सीएम की औसत संपत्ति 34 करोड़ रुपये
एडीआर के विश्लेषण के मुताबिक 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 यानी 97 फीसद करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 34 करोड़ रुपये है. एडीआर ने 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट जारी की है. एडीआर के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 163 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ जगन से पीछे हैं, इसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं जिनके पास 63 करोड़ रुपये की संपत्ति है. हालांकि पटनायक की संपत्ति काफी हद तक उनकी अचल संपत्ति है, जो 63.9 करोड़ रुपये में से लगभग 63.6 करोड़ रुपये की है. 76 वर्षीय अविवाहित राजनेता की तीन अचल संपत्तियां हैं जो उन्हें विरासत में मिली हैं, जबकि उन्होंने खुद से कोई संपत्ति नहीं जोड़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि केसीआर की संपत्ति 23 करोड़ रुपये है.

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
Load More

केसीआर के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले
पिछले साल की एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक जगन रेड्डी की संपत्ति 373 करोड़ रुपये थी, जिसमें उन्हें विरासत में मिली संपत्ति और उनके द्वारा हासिल की गई संपत्ति भी शामिल है. जगन रेड्डी 2022 में भी देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों के चार्ट में शीर्ष पर रहे. केसीआर के पास पिछले साल 13.7 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. बिहार के नीतीश कुमार के पास 56 लाख रुपये थे, जिससे वह देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में से एक बन गए. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि केसीआर के खिलाफ 37 गंभीर अपराधों सहित 64 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ लंबित अधिकांश मामले तेलंगाना के लिए अलग राज्य के आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे. एडीआर ने कहा कि केसीआर पर आजीवन कारावास या अन्य जेल की सजा से संबंधित दो आरोप भी हैं.

आपराधिक मामलों में केसीआर शीर्ष पर
पिछले साल की एडीआर रिपोर्ट में भी केसीआर देश के उन पांच निर्वाचित प्रतिनिधियों में शामिल थे, जिनके खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले (64) दर्ज थे. 204 मामलों के साथ केरल के सांसद डीन कुरियाकोस सूची में सबसे ऊपर थे. इसके बाद डीएमके सांसद एस काथिरावन का नाम आता हैं जिनके खिलाफ 99 मामले लंबित हैं. केसीआर के बाद, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के पास 10 गंभीर अपराधों सहित लंबित मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या (47) है. 35 गंभीर अपराधों सहित 38 मामलों के साथ जगन मुख्यमंत्रियों में तीसरे स्थान पर रहे, जिनके खिलाफ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए. हालांकि इनमें से कोई भी मामला जघन्य अपराधों से संबंधित नहीं है. विश्लेषण किए गए सभी 30 मुख्यमंत्रियों में से 43 फीसद ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
trouser staging

पतलून का मंचन

May 3, 2023
transfer

उत्तराखंड में आईपीएस/पीएस अधिकारियों के हुए तबादले

January 5, 2024
asteroid passes by earth

अंतरिक्ष से धरती की ओर बढ़ रहा 2024 YR4 नामक चट्टान, NASA ने बताया कितना है खतरा

February 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.