Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

व्हाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान का जलवा, भारतीय धुरंधर हुए धराशायी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 21, 2022
in खेल
A A
cricket boll
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,20 जून । एक समय ऐसा था जब पाकिस्तान की टीम के पास अच्छे बल्लेबाजों की फौज थी। उनको गेंदबाजों से समर्थन मिलता था, लेकिन पिछले करीब एक दशक में टीम कई उतार-चढ़ावों से गुजरी। हालांकि, अब फिर से सीमित ओवरों की क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम का वर्चस्व देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की टीम भारत की टीम से वनडे रैंकिंग में आगे है। यहां तक कि पाकिस्तान टीम के दो-दो बल्लेबाजों ने वनडे और टी20 रैंकिंग में शीर्ष क्रम पर कब्जा जमाया हुआ है, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय दिग्गजों की रैंकिंग गिरती जा रही है। ऐसे में जान लीजिए कि आखिरी वो कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से पाकिस्तान की टीम लगातार व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

1. घरेलू परिस्थितियों में खेलना
पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से घर पर ज्यादा मुकाबले खेल रही है, जहां टीम को अपार समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा घरेलू परिस्थितियों का फायदा भी टीम को मिल रहा है। पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी टीम को धूल चटाई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम वनडे सीरीज ही जीत पाई थी। ये बड़ा कारण है, जिसके कारण पाकिस्तानी बल्लेबाज सीमित ओवरों की क्रिकेट में रैंकिंग में आगे नजर आ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

2. पीसीबी नेतृत्व में बदलाव
पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार का एक बड़ा कारण ये भी रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी में नेतृत्व बदला है। पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा का सत्ता संभालने के बाद से विवाद कम देखने को मिले हैं। हालांकि, एक दो विवाद सामने आए हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए तो रमीज ने टीम को आजादी देने का काम किया है। इसके अलावा कोचिंग के स्तर पर भी काम अच्छा किया जा रहा है।

3. फिटनेस का स्तर बढ़ा
पाकिस्तान टीम के खिलाडिय़ों का फिटनेस स्तर बढ़ गया है। इसके पीछे का कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सख्त रवैया भी है, जबकि खिलाड़ी भी खुद को फिट रखने पर ध्यान दे रहे हैं। बोर्ड समय-समय पर फिटनेस कैंप लगाकर फिटनेस का टेस्ट भी लेने का काम करता है। इसके पीछे का कारण ये भी है कि पाकिस्तान के खिलाडिय़ों ने इंटरनेशनल स्तर पर विराट कोहली जैसे फिट खिलाडिय़ों को देखा है, जो लगातार इसलिए बिना चोटिल हुए खेल रहे हैं, क्योंकि उनका फिटनेस रुटीन अच्छा है।

4. पाकिस्तान में क्रिकेट बैन
2009 में श्रीलंका की टीम बस पर लाहौर में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद लगभग एक दशक तक पाकिस्तान में क्रिकेट बैन थी। इसके साथ-साथ पाकिस्तान में क्रिकेट की बहाली हुई तो फिर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान में पहुंचने के बाद भी दौरा कैंसिल कर दिया था और इसके बाद इंग्लैंड की टीम भी पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई। हालांकि, बाकी टीमें पाकिस्तान पहुंचीं और पाकिस्तानी खिलाडिय़ों ने दिखा दिया कि उनके यहां अच्छी और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेली जाती है।
वहीं, अगर आईसीसी की वनडे रैंकिंग की बात करें तो यहां बल्लेबाजी में बाबर आजम पहले और इमाम उल हक दूसरे पायदान पर हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर हैं। टी20 रैंकिंग में बाबर आजम पहले और मोहम्मद रिजवान दूसरे नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम टॉप 10 से बाहर हो चुका है। हालांकि, टी20 टीम रैंकिंग में भारतीय टीम नंबर वन है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
army

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, पढ़िए पूरी रिपोर्ट!

April 22, 2025
Meitei community

मैतेई समुदाय के खिलाफ़ हिंसा के दो साल पूरे दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

May 3, 2025
वैगनर ग्रुप

फूड स्टॉल लगाने वाले ने कैसे बनाई इतनी बड़ी प्राइवेट आर्मी?

June 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.