Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट में कौन शख्स बना सुसाइड बॉम्बर?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2025
in दिल्ली
A A
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली लाल किले धमाके पर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. आतंकियों ने गाड़ी कहां-कहां रोकी, किस जगह पर फ्यूल भरवाया गया और कौन शख्स धमाके से ठीक पहले आई-20 गाड़ी से गया उतर? कौन शख्स गाड़ी में अकेला था, जो बन गया सुसाइड बॉम्बर? बता दें कि सोमवार को दिल्ली आते समय बदरपुर टोल प्लाजा पर सभी आतंकी एक साथ नजर आए. खास बात यह है कि जो डॉ उमर सुसाइड बॉम्बर बना था, उसके माता-पिता और भाई-बहन को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले रखा है.

सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए जोरदार कार धमाके को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. एजेंसी ने धमाके में इस्तेमाल की गई सफ़ेद रंग की i20 कार की मूवमेंट का 18 घंटे का ‘रोड मैप’ तैयार कर लिया है. यह खुलासा सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ है. इस रोड मैप में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि विस्फोट से कुछ समय पहले ही एक संदिग्ध शख्स इस कार से उतरकर फरार हो गया था, जो अब जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया है.

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?

August 26, 2026
Delhi Lakshmi Yojana

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

August 26, 2026
IIT Delhi student dies

IIT दिल्ली के छात्र की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, प्रशासनिक खामियों पर छात्रों का प्रदर्शन

August 26, 2026
CM Rekha Gupta

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर CM रेखा गुप्ता ने की बैठक, बनी रणनीति

August 25, 2026
Load More

i20 कार का 18 घंटे का सफर

एनआईए ने धमाके के 18 घंटे पहले से लेकर विस्फोट के क्षण तक कार के सफ़र को रिकंस्ट्रक्ट किया है. जांच एजेंसी को पता चला है कि धमाके से करीब 12 घंटे पहले कार को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास एक पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते देखा गया था. इसके बाद यह कार करीब 6 घंटे तक फरीदाबाद के एक निश्चित इलाके में खड़ी रही. धमाके से करीब 4-5 घंटे पहले कार दिल्ली में प्रवेश करती है और रूट के एक ढाबे या रेस्तरां में सवारों ने खाना खाया. सीसीटीवी में धुंधली तस्वीरों में 3 से 4 लोगों की पहचान की जा रही है.

कौन था वह शख्स?

लेकिन एनआईए के लिए सबसे महत्वपूर्ण खुलासा यह है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन से कुछ ही किलोमीटर पहले और धमाके से करीब 5-10 मिनट पूर्व एक शख्स तेजी से गाड़ी से उतरा और किसी ऑटो या टैक्सी में बैठकर चला गया. यह शख्स धमाके की साजिश का एक अहम हिस्सा हो सकता है, जिसे विस्फोट के समय अपनी जान बचानी थी.

जांच एजेंसियां मानती हैं कि धमाके से पहले उतरने वाला यह शख्स या तो साजिश का मुख्य कर्ता-धर्ता था या वह विस्फोटक सामग्री को कार में रखने की अंतिम जिम्मेदारी संभाल रहा था. एनआईए अब उमर आदिल और मोज्जमिल जैसे संदिग्धों से इस शख्स के संबंध जोड़ने की कोशिश कर रही है. इस रोड मैप के चलते एनआईए ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है. एजेंसी को पूरा शक है कि धमाके में विदेशी साजिश का हाथ है और उतरने वाला शख्स इस पूरे नेटवर्क की एक अहम कड़ी है, जिसे पकड़ने के बाद ही इस विस्फोट का पूरा सच सामने आएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
artifical Intelligence

क्या चुनावों को प्रभावित कर सकता है AI?

April 25, 2024
new parliament

विपक्ष की बहिष्कार मुहिम को झटका!

May 24, 2023
CM Dhami

लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा : सीएम धामी

April 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लक्ष्मण, नितिन और सुधीर किर्गिस्तान में वर्ल्ड नोमैड गेम्स एवं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.