Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पीके किसके लिए काम कर रहे हैं?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 11, 2022
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
प्रशांत किशोर
26
SHARES
874
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पता नहीं श्रीलाल शुक्ल का कालजयी उपन्यास ‘राग दरबारी’ पढ़ा है या नहीं! उसमें एक चुनाव का प्रसंग है। एक बाबाजी उस गांव में पहुंचते हैं, जहां प्रधान का चुनाव होना है। वे धुनी रमाते हैं, अखंड कीर्तन शुरू करते हैं, गांजा-भांग की महफिल जमती है और वे इशारों इशारों में बता देते हैं कि भगवान ने उस गांव के लिए किसको प्रधान चुना है। नशा उतरने से पहले लोगों के दिल दिमाग में यह बात बैठ जाती है कि भगवान ने उनके लिए किसको चुना है। और इस तरह बाबाजी की पसंद का उम्मीदवार चुनाव जीत जाता है। चुनाव जीतने की यह पद्धति नेवादावाली पद्धति के तौर पर स्वीकार की गई और अलग अलग इलाकों में लोगों ने इसे अपने अपने हिसाब से कारगर तरीके से आजमाया।

प्रशांत किशोर बिहार में इसी नेवादावादी पद्धति से काम कर रहे हैं। फर्क यह है कि वे इशारों की बजाय खुल कर बिहार के लोगों को बता रहे हैं कि कौन दो लोग हैं, जिनकी वजह से बिहार बरबाद हुआ है और आगे उनको नहीं चुनना है। वे सुराज अभियान चला रहे हैं और बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। वे भी धुनी रमाए हुए हैं, अपनी तरह के भजन-कीर्तन हो रहे हैं और वे लोगों को बता रहे हैं कि पिछले 30-35 साल में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने बिहार को बरबाद कर दिया है। वे कहीं कहीं भाजपा पर भी हमला कर रहे हैं लेकिन दाल में नमक के बराबर भाजपा उनके निशाने पर है।

इन्हें भी पढ़े

chenab river

चेनाब पर भारत का बड़ा एक्शन, पानी के लिए फिर रोएगा पाकिस्तान!

May 3, 2026
सरकारी कर्मचारी

वेतन आयोग ने कैसे बदली कर्मचारियों की माली हालत!

May 3, 2026
us-iran war

ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान!

May 2, 2026
Pakistan

पाकिस्तान में भयंकर तेल संकट, पेट्रोल 400 रुपए पार, 5 दिन का बचा भंडार

May 2, 2026
Load More

वे बड़ी सावधानी से यह बात छिपा जा रहे हैं कि बिहार की बरबादी अगर नीतीश कुमार की वजह से हुई है तो उसमें तीन-चौथाई समय तक भाजपा भी उनके साथ थी। 2013 से 2017 के चार साल को छोड़ दें तो 2005 से 2022 के 17 साल के नीतीश कुमार के कार्यकाल में 13 साल भाजपा उनकी सहयोगी रही है। 13 साल तक भाजपा के उप मुख्यमंत्री रहे हैं और अहम मंत्रालय भाजपा के नेताओं ने संभाले हैं। लेकिन प्रशांत किशोर के प्रचार का असर यह हो रहा है कि भाजपा उन 13 सालों की जिम्मेदारी से मुक्त हो रही है या उस पर परदा पड़ रहा है।

लोगों के दिमाग में यह बात बैठ रही है कि बिहार जिस स्थिति में है उसके लिए जिम्मेदार लालू प्रसाद और नीतीश कुमार हैं। हालांकि जाति में बंटे बिहार में यह प्रचार कितना काम आएगा, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि बिहार की युवा पीढ़ी में या जो लोग बाहर हैं उनके दिमाग में यह बात बैठ रही है कि पिछले साढ़े तीन दशक से सिर्फ दो पार्टियों का राज रहा है और सिर्फ दो चेहरे ही बिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं। सो, भले प्रशांत किशोर अपने लिए या बिहार की भलाई के लिए काम कर रहे हों लेकिन उनके प्रचार का लाभार्थी भाजपा बन रही है। तभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
trump

ट्रंप का टैरिफ भारत के लिए किस तरह बन सकता है अवसर?

April 4, 2025
caste census

देश में क्यों हो रही हैं जातिगत जनगणना की मांग?

April 18, 2023
UAE Embassy

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चेनाब पर भारत का बड़ा एक्शन, पानी के लिए फिर रोएगा पाकिस्तान!
  • क्या शाकाहारी लोगों में जल्दी ठीक होता है कैंसर, स्टडी में हुआ खुलासा
  • अब हर स्क्रीन पर चलेगा YouTube! आ गया नया फीचर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.