Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बंगाल विधानसभा के सेशन को क्‍यों संबोधित करना चाहते हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 14, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
jagdeep dhankar
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव के बाद सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं. बंगाल जहां ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी का एकछत्र राज है. उस बंगाल में जहां राज्यपाल और CM के बीच सालों से तलवारें खिंची है. पूर्ववर्ती गवर्नर से भी उनका 36 का आंकड़ा रह चुका है. इस बीच खबर आई कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल की विधानसभा में भाषण देने की इच्छा जताई है. इस सिलिसिले में उनके सचिव सुनील गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से मुलाकात की है.

बंगाल विधानसभा सत्र क्यों संबोधित करना चाहते हैं जगदीप धनखड़?

इन्हें भी पढ़े

Nitin Navin in Uttarakhand

उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
Load More

बहुत से लोग ये जानकर हैरान रह गए कि इसी सत्र के बीच उप राष्ट्रपति के भाषण के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा. साफ है कि उपराष्ट्रपति पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करना चाहते हैं. तीर कमान से निकल चुका है, फैसला स्पीकर को लेना है, जाहिर है कि इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रुख भी ध्यान में रखा गया होगा.

सियासी या सांकेतिक?

उपराष्ट्रपति का यह कदम क्या कोई सियासी संकेत दे रहा है. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये एक सांकेतिक कदम हो सकता है, जिसमें उप राष्ट्रपति ने राज्य विधानसभा के माध्यम से कोई संदेश देने की कोशिश की हो.

हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, कि वो किसलिए बंगाल विधानसभा का सत्र संबोधित करना चाहते हैं. लेकिन उनके इस अनुरोध को राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विशेष सत्र में उप राष्ट्रपति के भाषण के दौरान वो किस मुद्दे पर बात करते हैं और इस कदम के पीछे की वास्तविक मंशा क्या है?

दूसरी ओर विधानसभा सत्र को संबोधित करने के दौरान अगर वो ममता बनर्जी की सरकार के किसी काम की तारीफ कर दें और ममता उसपर ताली बजाकर खुशी जताने लगें तब भी ये बात बहुत से लोगों की समझ से परे होगी. क्योंकि राज्यसभा के सभापति के रूप में धनखड़ के विपक्ष के साथ तल्ख रिश्ते बने हुए हैं. पश्चिम बंगाल के लिए उनका ये अनुरोध उस समय आया है जब बीजेपी ने हाल ही दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता है.

इस बीच सूत्रों ने कहा है कि धनखड़ साफ कह चुके हैं कि वो अपने संबोधन में टीएमसी सरकार की लाइन के खिलाफ नहीं जाएंगे.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ममता सरकार ने अब तक धनखड़ के अनुरोध पर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस बीच संसदीय कार्य मंत्री शोवनदेव चट्टोपाध्याय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है. उधर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘हमें मीडिया से पता चला कि उपराष्ट्रपति विधानसभा को संबोधित करना चाहते हैं. वह महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं. उम्मीद है वो अपनी बात कहेंगे, किसी का लिखा भाषण नहीं पढ़ेंगे.’

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mathura Vrindavan Municipal Corporation

असमय हुई बरसात ने खोली नगर निगम मथुरा वृंदावन की पोल!

May 2, 2025
PM Modi

लाइव- रोजगार मेला: पीएम मोदी ने दी युवाओं को बड़ी सौगात, 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे

November 30, 2023

ड्रोन-डिजिटल इंडिया की नयी उड़ान

May 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.