Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

चुनाव के बीच क्यों हो रही ‘वोट जिहाद’ की चर्चा, किसने की शुरुआत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 9, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Vote Jihad
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच अचानक से ‘वोट जिहाद’ की चर्चा जोरों पर है। देश में अब से पहले तक लव जिहाद और लैंड जिहाद की चर्चा हो रही थी। लेकिन अब वोट जिहाद भी चर्चा का विषय बन गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी रैली में इस शब्द पर बड़ा हमला बोला है। लेकिन इस वोट जिहाद शब्द की शुरुआत हुई कैसे? इसका मतलब क्या है? अब तक किस नेता ने इस मुद्दे पर क्या-क्या कहा है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब हमारी इस खबर में।

उत्तर प्रदेश से हुई शुरुआत

इन्हें भी पढ़े

toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
png gas

भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

March 29, 2026
Petrol-Diesel

ईरान युद्ध के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

March 29, 2026
railway station

रेलवे स्टेशनों में भीड़ से निपटने को नया मेगा प्लान, बनेंगे ‘हाई-टेक होल्डिंग एरिया’

March 29, 2026
Load More

कांग्रेस के सीनियर लीडर सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम ने पहली बार वोट जिहाद शब्द का प्रयोग किया। मारिया आलम समाजवादी पार्टी की नेता भी हैं। मारिया आलम ने मुसलमानों से बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर वोट करने की अपील की थी। मारिया आलम ने ये भी अपील की थी कि जो  मुसलमान बीजेपी का समर्थन या वोट करेगा, वैसे मुसलमानों को बहिष्कार किया जाए। उन्होंने ये बातें 30 अप्रैल को फर्रूखाबाद की एक सभा में कही थी।

महाराष्ट्र भी पहुंची वोट जिहाद की अपील

महाराष्ट्र में भी वोट जिहाद का खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में मस्जिदों से कॉल दी जा रही है। जलसों में मुसलमानों से कहा जा रहा है कि उनका सिर्फ एक ही टारगेट है- बीजेपी को हराना।  फडणवीस ने कहा कि चुनाव से पहले मजहब के नाम पर जिस तरह से वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, ये चुनाव आयोग को देखना चाहिए।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की अपील

महाराष्ट्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कुल जमाती संगठन ने वोटिंग से पहले महाराष्ट्र में पीएम मोदी को हराने की कॉल दी है। बोर्ड ने साफ साफ एलान किया कि मुसलमान पार्टी न देखें, उम्मीदवार न देखें।  उस कैंडीडेट को वोट दें जो बीजेपी के उम्मीदवारों को हराने की स्थिति में हो। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से मुसलमानों को सीटों और उम्मीदवारों के नाम बताकर कहा गया कि किसे वोट देना है और किसको हराना है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मंच से मुसलमानों से एकजुट होकर वोटिंग करने की अपील की गई। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी और शरद पवार की पार्टी के कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया गया और उन्हें जिताने की अपील की गई।

पीएम मोदी ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने खरगोन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसकी मंशा बहुत खतरनाक है और वह मोदी के खिलाफ वोट जिहाद का आह्वान करती है। पीएम मोदी ने मंच से जनता को कहा कि देश का इतिहास अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। लोगों को तय करना होगा कि भारत वोट जिहाद से चलेगा या राम राज्य से। पीएम ने ये भी कहा कि INDI गठबंधन के दलों को जनता के भाग्य की चिंता नहीं है।

विपक्षी नेता क्या बोले?

एनसीपी  (शरद पवार) के नेता  जितेंद्र आह्वाड़ ने इस मामले पर कहा है कि अगर अपने समाज के लिए कोई हिंदू मुस्लिम कोई पंडित कोई बौद्ध भिक्षु वोट माँगे तो उसमें ग़लत क्या है? बीजेपी विकास काम पर चुनाव नहीं जीत सकती इसलिए ऐसे फिज़ूल की बात करते हैं। वहीं, सपा नेता अबू आजमी ने कहा है कि अगर मुस्लिम समाज के कुछ लोग इकट्ठा होकर चर्चा कर रहे और फ़ैसला के रहे की किसने उनके साथ न्याय किया तो इसमें ग़लत कुछ नहीं। अलग अलग तबकों और समाज के लोग इस तरह से मीटिंग करते ही है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो लाखों की रैली में लोग घोषणा देते है किसको जितना है किसको हराना है ये कोई वोट जिहाद नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
G-20

G-20 : भारत कैसे बनता जा रहा है ग्लोबल साउथ का लीडर?

September 11, 2023
Kashmir tourism industry

कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री पर संकट, लाखों की आजीविका खतरे में?

April 24, 2025
Opposition unity missing in 2023

2024 के लिए बदलेगा UPA का नाम? क्या है विपक्ष की मीटिंग का एजेंडा

July 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.