Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

फोन पर आए एक मैसेज से क्यों डर गए थे दिल्लीवाले, कारण चौंकाने वाला है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 18, 2023
in दिल्ली
A A
smartphone
23
SHARES
752
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी में गुरुवार दोपहर करीब 1:35 बजे अचानक दिल्ली-एनसीआर में कई लोगों के फोन साइलेंट मोड पर होने के बावजूद अजीब-सी टोन में बजने लगे। फोन का वाइब्रेशन मोड ऑफ होने के बावजूद वे वाइब्रेट हो रहे थे। फोन चेक करने पर उसमें मेसेज डिस्पले हो रहा था कि यह भारत सरकार के टेलिकॉम विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया मेसेज है। इस मेसेज को देखकर लोग कन्फ्यूज हुए। उन्हें लगा कि कहीं फोन हैक तो नहीं हो गया! लेकिन यह डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन की तरफ से इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की एक टेस्टिंग प्रक्रिया थी। इसके जरिए कई जगह इस तरह के फ्लैश मेसेज भेजे गए।

हालांकि इस फ्लैश मेसेज में साफ तौर पर लिखा गया था कि यह एक टेस्ट है, जो पूरे देश में किया जा रहा है। अधिकारी के अनुसार, इस मेसेज का मकसद लोगों को इस तरह के मेसेज के प्रति अलर्ट करना भी था। यह पूरी प्रक्रिया एनडीएमए (नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी) की देखरेख में हो रही है। पिछले कुछ समय में एनडीएमए बारिश, आंधी आदि के एसएमएस भी लोगों को कर रहा है। एनडीएमए जल्द ही पूरे देश में कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) लॉन्च करने की तैयारी में हैं। संभावना है कि इसी साल नवंबर में इसे लॉन्च किया जाएगा। यह एक इंटीग्रेटेड अलर्ट सिस्टम है जो लोगों को प्राकृतिक आपदाओं की अर्ली वॉर्निंग देगा। जल्द ही सिर्फ फोन पर नहीं बल्कि टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए भी इस तरह के मेसेज मिलेंगे। टीवी देखते समय स्क्रीन पर ऐसे मेसेज अपने आप जरूरत के समय फ्लैश हो जाएंगे।

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

September 27, 2026
Female police

दिल्ली की लेडीज स्पेशल बसों में महिला पुलिसकर्मियों की गई तैनाती!

September 26, 2026
mohan bhagwat

RSS शताब्दी वर्ष : सालभर चले अभियान का दिल्ली में होगा समापन, मोहन भागवत देंगे भाषण

September 25, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
Load More

CAP में एक स्टैंडर्ड मेसेज भेजा जाएगा ताकि लोग उस ट्यून और वाइब्रेशन के प्रति गंभीर रहें। इस मेसेज में किस तरह की आपदा है, उसकी तीव्रता क्या है, वह कितने समय बनी रह सकती है, उसका असर क्या होगा और बचाव के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं… जैसी जानकारियां रहेंगी। एनडीएमए अधिकारी के अनुसार, भारत के पास दुनिया का बेहतरीन अर्ली वॉर्निंग सिस्टम है, लेकिन समस्या यह है कि सही समय तक लोगों तक मेसेज नहीं पहंच पाता। इसी वजह से इस सिस्टम को लाया जा रहा है। इस तरह के मेसेज इंग्लिश के अलावा स्थानीय भाषाओं में भी दिए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पीयूष प्रसाद ने एनडीए के लिए झोंकी ताकत, संजय सिंह के पक्ष में मांगा वोट

October 21, 2025

केजरीवाल सरकार का एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, बनाई विशेष कार्ययोजना

October 8, 2023

छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन और समय

May 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.