Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

Router की जगह बदलते ही तेज हो जाएगा WiFi! घर में यहां रखने से मिलेगा बेहतर सिग्नल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 30, 2026
in गैजेट्स
A A
wifi
19
SHARES
639
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आज के समय में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, वीडियो देखना हो, गेम खेलना हो या फिर ऑनलाइन पेमेंट करना हो, हर काम के लिए इंटरनेट चाहिए. बहुत से लोग मोबाइल डेटा की जगह घर में Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार अच्छा प्लान और तेज कनेक्शन होने के बावजूद Wi-Fi की स्पीड उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती.

ऐसे में हम अक्सर इंटरनेट कंपनी या नेटवर्क को दोष देते हैं, जबकि कई बार असली वजह Wi-Fi Router की गलत जगह हो सकती है. Router को सही जगह पर रखने से Wi-Fi सिग्नल घर में बेहतर तरीके से फैल सकता है.

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल

October 15, 2026
BSNL 5g

BSNL में क्या कुछ बदलने वाला है? 4G नेटवर्क, 5G की तैयारी और यूजर्स के लिए नए अपडेट

October 13, 2026
Internet

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

October 8, 2026
5G

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

October 7, 2026
Load More

घर के बीच में रखें Router

अगर आप चाहते हैं कि घर के ज्यादा से ज्यादा हिस्से में Wi-Fi अच्छा चले, तो Router को कोशिश करके घर के बीच वाले हिस्से में रखें. इससे सिग्नल चारों तरफ ज्यादा आसानी से पहुंच सकता है.

अगर Router घर के किसी कोने, खिड़की के पास या बाहरी दीवार से सटाकर रखा है, तो दूसरी तरफ के कमरों तक सिग्नल पहुंचने में ज्यादा दूरी और दीवारें आ सकती हैं. इससे कनेक्शन कमजोर हो सकता है.

जमीन पर रखने से बचें

Router को सीधे फर्श पर रखना भी अच्छी आदत नहीं है. इसे टेबल, शेल्फ या किसी ऐसी जगह पर रखें जो जमीन से थोड़ी ऊंची हो और चारों तरफ से खुली हो.ऊंची जगह पर Router रखने से उसके सिग्नल को आसपास के डिवाइस तक पहुंचने में कम रुकावट मिल सकती है. इसलिए Router को नीचे रखने के बजाय किसी खुली और ऊंची जगह पर रखना बेहतर रहता है.

अलमारी के अंदर न छिपाएं

कई लोग Router को देखकर परेशान होते हैं और उसे अलमारी, दराज या TV कैबिनेट के अंदर रख देते हैं. इससे घर साफ-सुथरा जरूर दिख सकता है, लेकिन Wi-Fi सिग्नल पर इसका असर पड़ सकता है. Router को खुली और हवादार जगह पर रखना चाहिए. उसके आसपास बहुत ज्यादा सामान नहीं होना चाहिए, ताकि सिग्नल को फैलने में परेशानी न हो.

माइक्रोवेव और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी रखें

राउटर को माइक्रोवेव, बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान और ज्यादा लोहे या धातु वाली चीजों के पास नहीं रखना चाहिए. इन चीजों की वजह से Wi-Fi का सिग्नल कमजोर हो सकता है.खासकर 2.4GHz Wi-Fi पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है. इसलिए राउटर के आसपास ऐसी चीजें कम रखें. राउटर के पास जितना कम सामान होगा, Wi-Fi सिग्नल उतना बेहतर मिल सकता है.

2.4GHz या 5GHz, कौन सा बेहतर?

Wi-Fi में आमतौर पर 2.4GHz और 5GHz जैसे बैंड मिलते हैं. 5GHz बैंड Router के करीब रहने पर ज्यादा तेज स्पीड दे सकता है, लेकिन इसकी रेंज कम होती है और दीवारों से गुजरते समय सिग्नल ज्यादा कमजोर हो सकता है. वहीं 2.4GHz की रेंज ज्यादा होती है और यह दीवारों के पार बेहतर पहुंच सकता है. इसलिए Router के पास तेज स्पीड के लिए 5GHz और ज्यादा दूरी के लिए 2.4GHz उपयोगी हो सकता है.

दो मंजिल के घर में क्या करें?

अगर आपका घर दो मंजिल का है, तो Router को ऐसी ऊंची और खुली जगह पर रखने की कोशिश करें जहां से दोनों हिस्सों में सिग्नल पहुंच सके. अगर एक Router से पूरे घर में अच्छी कवरेज नहीं मिल रही है, तो Mesh Wi-Fi System एक ऑप्शन हो सकता है.

यानी नया Router खरीदने से पहले उसकी जगह बदलकर जरूर देखें. कई बार सिर्फ Router की सही लोकेशन चुनने से ही Wi-Fi सिग्नल और कनेक्शन की समस्या काफी हद तक बेहतर हो सकती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

(लखनऊ)अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात – अजय माकन

June 27, 2022
trump

अमेरिका पर ही भारी पड़ सकता है ‘टैरिफ युद्ध’

July 15, 2025
Gyanvapi

250 से ज्यादा सबूत फिर भी ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट में देरी क्यों? सामने आई बड़ी वजह

November 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.