Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

उत्तराखंड : भाजपा को हैट्रिक दिलाएगा Gen Z? हाईकमान ने तैयार कर ली रणनीति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 6, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
CM Dhami
19
SHARES
637
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा हैट्रिक के लिए रणनीति तैयार कर चुकी है। नई दिल्ली में हुई भाजपा की हाई लेवल मीटिंग में पार्टी ने न सिर्फ पिछले चुनाव में हारी 23 सीटों पर जोर दिया, बल्कि जेन जी (Gen Z) पर भी विशेष फोकस करने पर विचार किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में युवाओं खासकर जेन-जी के लिए विशेष पहल करने को कहा गया है। इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर हुए नीट पेपर लीक प्रकरण में जेन-जी आंदोलन ने सत्तारूढ़ दल भाजपा को आगामी चुनाव के लिए चिंता में डाल दिया है।

बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में हुए निर्णयों के बारे में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 23 सीटों के लिए मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को बदरीनाथ और उन्हें खुद पिरान कलियर सीट जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सभी हारी हुई एक-एक सीट की जिम्मेदारी सांसद, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों से जोड़ा जाएगा। युवाओं को जोड़ने के लिए विधासभाक्षेत्रवार कार्यक्रम किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
BJP

यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!

September 9, 2026
Nitin Nabin

PM मोदी के 25 साल के सफर पर BJP का बड़ा अभियान, नितिन नवीन ने बताया पूरा कार्यक्रम

September 9, 2026
CM Dhami

‘शुद्धीकरण’ विवाद पर CM धामी बोले- विपक्ष के पास न तथ्य हैं, न सबूत

September 9, 2026
Load More

जेन जी पर विशेष फोकस

भाजपा नेतृत्व ने उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ पहली बड़ी बैठक की। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की भूमिका, सरकार की सक्रियता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में एकजुटता और समन्वय के साथ जमीनी काम करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में युवाओं खासकर जेन-जी के लिए विशेष पहल करने को भी कहा गया है।

भाजपा के पुराने मुख्यालय 11 अशोक रोड पर बुधवार शाम को हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से ले जाने पर जोर दिया गया। सरकार को भी कहा गया कि संगठन के साथ व्यापक समन्वय बनाया जाए और एकजुट होकर काम किए जाएं।

कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने साफ किया कि राज्य में किसी भी स्तर पर खेमेबाजी नहीं होनी चाहिए। सरकार व संगठन के नेतृत्व की यह जिम्मेदारी होगी कि वह सबको साथ लेकर चलें। चूंकि, सरकार में रहने पर सरकार विरोधी माहौल भी बनता है, इसलिए सतर्कता से आगे बढ़े और लोगों की नाराजगी को दूर करने के साथ उनको साथ जोड़ने को प्राथमिकता पर रखें।

विधानसभा चुनावों को अब छह माह से भी कम समय बचा है, इसलिए अभी से हर बूथ को लक्ष्य बनाकर काम किया जाए। नेताओं के ज्यादा से ज्यादा प्रवास हों, लाभार्थी सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों को भी किया जाए। गौरतलब है कि इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जब राज्य का दौरा किया था और जो निर्देश दिए थे, उन पर जानकारी ली गई।

संगठन से लेकर प्रदेश सरकार को दिए गए खास दिशा-निर्देश

  • एकजुटता और समन्वय के साथ जमीनी काम करने के निर्देश
  • जमीनी कार्य करने पर जोर
  • उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं
  • सरकार-संगठन में समन्वय रहे
  • हर बूथ को लक्ष्य बनाकर कार्य
  • किसी स्तर पर खेमेबाजी न हो
  • लोगों की नाराजगी दूर करें

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Way to Journalism

निष्पक्ष पत्रकारिता पर आधारित प्रकाश मेहरा की पुस्तक ‘वे टू जर्नलिज्म’ बनाएगी नया इतिहास!

March 19, 2025
Sharmishthaa_

शर्मिष्ठा की रिहाई की गूंज… अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल या कानून का इंसाफ?

June 2, 2025
Arvind Kejriwal

दिल्लीवालों को भारी पड़ेगी केजरीवाल सरकार और अफसरों की जंग!

November 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!
  • यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!
  • आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.