Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या UPA में सिमटकर रह जाएगा INDIA गठबंधन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 19, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Opposition
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पीएम मोदी को सत्ता की हैट्रिक लगाने से रोकने के लिए विपक्ष के 28 दलों ने मिलकर आठ महीने पहले पटना में ‘INDIA गठबंधन’ की बुनियाद रखी था, लेकिन चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही विपक्षी कुनबा बिखरता जा रहा है. विपक्षी दलों के एक मंच पर लाने नीतीश कुमार पहले ही इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर अलग हो चुके हैं और उसके बाद से एक के बाद एक सहयोगी दल साथ छोड़ते जा रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी अकेले दम पर 2024 का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इस तरह से विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन कहीं यूपीए तक सिमटकर न रह जाए.

जेडीयू से लेकर आरएलडी तक इंडिया गठबंधन से अलग हो चुके हैं. अखिलेश यादव से लेकर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल तक के साथ कांग्रेस का तालमेल नहीं बैठ पा रहा है. इस तरह सहयोगी दल चाहें कितना भी दावा करें कि हम गठबंधन के साथ हैं, लेकिन पार्टियों में चलता अंतर्द्वंद्व और असीम महत्वाकांक्षाओं की वजह से एक के बाद एक विकेट गिरता जा रहा है. इस तरह कांग्रेस के साथ विपक्ष के आए तमाम नए दल ही साथ छोड़ रहे हैं. ऐसे में जिस तरह से INDIA गठबंधन का स्वरूप दिख रहा है, उसमें कहीं आरजेडी, जेएमएम, डीएमके और लेफ्ट पार्टियां ही न बचें.

इन्हें भी पढ़े

lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
PM Modi

मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना

September 27, 2026
Gyanesh Kumar

ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

September 27, 2026
ai data lab

AI सीखने सरकार दे रही ट्रेनिंग, कई कोर्स फ्री, जानें कहां से शुरू करें

September 27, 2026
Load More

इंडिया गठबंधन से कौन-कौन हुए अलग?

दिलचस्प बात यह है कि जिस नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट करने की शुरुआत की, वह खुद अब एनडीए का हिस्सा हैं. नीतीश कुमार ही विपक्ष के तमाम दलों के साथ बातचीत कर उन्हें 23 जून 2023 को पटना में एक मंच पर लाए थे. लेकिन अब खुद ही उन्होंने बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हाथ मिला लिया है. उनका ऐसे अचानक से एनडीए में शामिल होना विपक्षी गठबंधन के लिए बहुत बड़ा झटका था. नीतीश के बाद उत्तर प्रदेश के इंडिया गठबंधन के प्रमुख सहयोगी आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भी खुद को अलग कर लिया है और एनडीए में उनका शामिल होना गठबंधन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं. उनका कहना था कि उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करेगी. हालांकि, बाद में उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने सफाई देते हुए कहा कि हम इंडिया गठबंधन से अलग नहीं हो रहे हैं. पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेंगे. महबूबा मुफ्ती ने यह स्टैंड तब लिया है जब नेशनल कॉफ्रेंस ने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी. इस तरह से जम्मू-कश्मीर के दोनों क्षेत्रीय पार्टियों के इंडिया गठबंधन से अलग होने से कांग्रेस अकेले पड़ गई है.

सीट शेयरिंग पर सियासी टकराव

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर ममता बनर्जी से लेकर अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव की कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा है. बंगाल में टीएमसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. पंजाब में भी सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट देने का विकल्प दिया है. जबकि, असम से लेकर गुजरात और हरियाणा तक में अपने उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर रही है.

सपा के साथ कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर अभी तक तालमेल नहीं हो पा रहा. इसके चलते अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से अपने कदम पीछे खींच लिया है. सपा की तरफ से कांग्रेस को 17 सीट देने का ऑफर दिया गया है. जबकि, कांग्रेस की डिमांड 19 सीटों की है. कांग्रेस मुरादाबाद क्षेत्र की दो सीटें मांग रही है, जिस पर अखिलेश सहमत नहीं हैं. इसी तरह से तमिलनाडु में डीएमके साथ भी सीट शेयरिंग फॉर्मूला फंसा हुआ है. डीएमके ने 8 सीटें दे रही है तो कांग्रेस 12 सीटें मांग रही है. ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह सीट बंटवारे पर अड़े हुए हैं, उसके चलते कांग्रेस के साथ कितने दिनों तक रहते यह कहना मुश्किल है जबकि डीएमके साथ तालमेल बनने की संभावना है.

इंडिया गठबंधन क्या यूपीए बन जाएगा?

बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए दल अब जिस तरह एक-एक कर छोड़ रहे हैं और क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के साथ ही सीटों का बंटबारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है, जिसके चलते अब इंडिया गठबंधन पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं. इंडिया गठबंधन कहीं लोकसभा चुनाव होने तक यूपीए बनकर न रह जाए. यह बात ऐसी ही नहीं कही जा रही है, क्योंकि जिस तरह से एक के बाद एक दल छोड़कर जा रहे हैं और अभी फिलहाल जो बचे हैं, वो दल वहीं है, जो कभी कांग्रेस के अगुवाई वाला यूपीए गठबंधन का हिस्सा रहे हैं.

2004 में सोनिया गांधी ने बीजेपी के खिलाफ क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का गठन किया था. कांग्रेस ने बिहार में आरजेडी-एलजेपी-एनसपी के साथ महाराष्ट्र में एनसीपी, झारखंड में जेएमएम-आरजेडी, आंध्र प्रदेश में टीआरएस(बीआरएस) और तमिलनाडु में डीएमके-एमडीएमके-पीएमके, जम्मू-कश्मीर में पीडीपी, पूर्वोत्तर के मणिपुर और गोवा में एनसीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी थी. कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया था.

एनसीपी और शिवसेना दोनों ही टूट चुकी हैं

कांग्रेस ने 20 साल के बाद इंडिया गठबंधन में केसीआर के छोड़कर बाकी अलावा दूसरे क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर बीजेपी से मुकाबला करने के लिए उतरी थी, लेकिन उसमें से जो दल साथ आए थे, वो एक-एक कर साथ छोड़ते जा रहे हैं. इस तरह से कांग्रेस के साथ फिलहाल यूपीए वाले सहयोगी दल ही बचे हैं. महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ गठबंधन कर रखा है, लेकिन एनसीपी और शिवसेना दोनों ही टूट चुकी हैं.

झारखंड में जेएमएम के साथ कांग्रेस गठबंधन बना हुआ है और दोनों के बीच मतभेद नहीं है. बिहार में कांग्रेस के साथ आरजेडी और लेफ्ट है. तमिलनाडु में डीएमके साथ कांग्रेस का गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला सुलझ सकता है. जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉफ्रेंस अलग होती है तो कांग्रेस पीडीपी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. लेफ्ट के साथ बंगाल में कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है, लेकिन केरल में फ्रेंडली फाइट करेगी?

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

सिग्रीवाल बोले- ‘मोदी है तो मुमकिन है’, 24 में 400 पार

December 5, 2023

फर्जी हैं AAP मंत्रियों के 1000 घाटों के दावे, राजस्व विभाग के रिकॉर्ड से हुआ साबित: BJP

November 18, 2023
बिना प्रधान पंचायत भवन: राल, खंड: मथुरा, में मीटिंग करते हुए सचिव

महिला प्रधान बनी कठपुतली, प्रधानपति, पुत्र और प्रतिनिधियों के जिम्मे सत्ता की डोर

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.