Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कुकी-मैतेई के बीच अब सच में बंट जाएगा मणिपुर?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2023
in राज्य
A A
manipur
26
SHARES
864
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह 25 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. इससे एक दिन पहले दिल्ली में सभी पार्टियों की मीटिंग हुई. इसमें 18 पार्टियां शामिल हुईं. इंडिया टुडे से जुड़े जीतेंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जून की सुबह एन बीरेन सिंह इंफाल से दिल्ली पहुंचे. उन्होंने यहां गृहमंत्री से करीब 45 मिनट बात की. उन्हें मणिपुर के हालात के बारे में बताया.

गृहमंत्री का आश्वासन

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी बातचीत के बारे में ट्वीट कर बताया. उन्होंने लिखा,

Called on Hon’ble Union Home Minister, Shri @AmitShah Ji in New Delhi today and briefed about the evolving situation on the ground in Manipur. Under Amit Shah Ji’s close supervision, the State and Central Govt have been able to control the violence to a great extent in the past… pic.twitter.com/Rz4qToLDni

— N.Biren Singh (Modi Ka Parivar) (@NBirenSingh) June 25, 2023

“गृहमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी.” स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, इंफाल वापस आकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें घाटी के इलाकों में कानून-व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए. वहीं पहाड़ी इलाकों की कानून-व्यवस्था की स्थिति गृह मंत्री खुद देखेंगे.

कांग्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर फिर से सवाल खड़े किए हैं. पार्टी ने एक बार फिर से मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री के रूप में अप्रभावी साबित हुए हैं. उनके सत्ता में रहते हुए राज्य में शांति बहाल नहीं की जा सकती.

सर्वदलीय बैठक

इससे पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों ने सुझाव दिया कि सभी पार्टियों के एक दल को मणिपुर जाना चाहिए. साथ ही मुख्यमंत्री को तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की. विपक्षी पार्टियों ने यह भी कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.

वहीं बैठक में अमित शाह ने बताया कि मणिपुर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 13 जून के बाद से हिंसा में किसी भी इंसान की मौत नहीं हुई है.

इधर, ऐसी जानकारी सामने आई है कि मणिपुर में हथियारबंद लोग खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं. वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी ने ट्वीट कर बताया, “मणिपुर के समाज में हथियार और वर्दियां कोई नई बात नहीं है. लेकिन समुदाय सड़कों पर रैली निकाल इनके जरिए अपनी सामाजिक ताकत दिखाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं, ये बताता है कि राज्य किस तरह खत्म हो रहा है.”

विधायकों ने लिखी चिट्ठी

इससे पहले मणिपुर के नौ BJP विधायकों ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पांच सूत्रीय चिट्ठी लिखी. इसमें उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री को हटाए जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि राज्य एन बीरेन सिंह की सरकार में विश्वास खो चुका है. राज्य में करीब 50 दिनों से लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं. यहां अनुसूचित जनजाति के दर्जे को लेकर दो समुदाय आपस में लड़ रहे हैं. कुकी आदिवासी और मैतेई समुदाय के लोगों की ये लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dangers of AI Tools

भारत में नहीं होगी AI की राह आसान!

June 9, 2023
Ukraine drone attacks

यूक्रेन के ड्रोन हमलों का जवाब… क्या पुतिन खोलेंगे ‘सुपर हथियारों’ का पिटारा?

June 2, 2025
पति दो पत्नि

‘इरशाद मेरा है’ पति के लिए दो पत्नियों ने थाने को बना दिया जंग का मैदान!

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.