Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित होंगे टीम इंडिया के कप्तान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 10, 2023
in खेल
A A
Rohit Sharma
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप जून के महीने में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम भी तैयारियों में जुट गई है. भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले खेले थे. अब उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर भी तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

वैसे सबसे बड़ा सवाल ये है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगाय़ इसे लेकर सस्पेंस लगातार कायम है. रोहित शर्मा भले ही तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के आधिकारिक कप्तान हों, लेकिन उन्होंने एक साल से भारत के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है. रोहित का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ था.

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

जय शाह ने कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

मीडिया जगत में ऐसी खबरें चल रही हैं कि रोहित ही अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव शाह ने इस मामले को लेकर बड़ी बात कही है. जय शाह ने कहा कि इस मामले पर फैसला लेने के लिए अभी पर्याप्त समय है.

जय शाह ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से कहा, ‘अभी इसपर स्पष्टीकरण की क्या जरूरत है? टी20 विश्व कप जून में शुरू हो रहा है. उससे पहले हमारे पास आईपीएल है और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी है.’ शाह ने ये भी बताया कि बीसीसीआई की अपनी जमीन पर बन रहा नया एनसीए अगले साल अगस्त से काम करना शुरू कर देगा.’

द्रविड़ को लेकर बीसीसीआई सचिव ने कही ये बात

जय शाह ने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनकी टीम के कार्यकाल पर अंतिम फैसला साउथ अफ्रीका दौरा समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हमने उनका कार्यकाल बढ़ाया है लेकिन अभी तक कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप नहीं दिया है. हमारे पास बिल्कुल भी समय नहीं था. मैंने द्रविड़ और सपोर्ट स्फाफ के साथ बैठक की थी और हम आपसी सहमति पर कार्यकाल आगे बढ़ाने पर सहमत हुए थे. उनके साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद हम फिर से बैठक करेंगे और इस पर फैसला लेंगे.’

पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ज्यादातर मैचों में हार्दिक पंड्या ही टीम इंड‍िया ने कप्तानी संभाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से भारतीय टीम ने कुल 23 मैच खेले हैं. इस दौरान चयनकर्ताओं ने 3 बार कप्तान बदले. टी20 वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया, जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड दौरे पर कप्तानी सौंपी गई. फिर एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड कप्तान थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कमान दी गई.

कोहली-अश्विन ने भी एक साल से नहीं खेला मैच

वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल तीन ख‍िलाड़‍ियों के बारे में जब हमने देखा तो पता चला कि रव‍िचंद्रन अश्वि‍न 37 साल के हैं. वहीं भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा 36 साल से के हैं. विराट कोहली भी 35 साल के हो चुके हैं. गौर करने वाली बात यह है कि इन तीनों ने ही उन्होंने अपना आख‍िरी टी20 मैच इंग्लैंड के ख‍िलाफ 10 नवंबर 2022 को एडिलेड में खेला था. जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मैच था.

क्रिकेट वर्ल्ड कप में रोहित ने दिखाई थी क्लास

देखा जाए तो रोहित शर्मा ने पिछले एक साल में अपना नजरिया पूरी तरह से बदल लिया है, खासकर वनडे क्रिकेट में. हालिया क्रिकेट विश्व कप में उन्होंने 125.94 की स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी उनकी दावदारी मजबूत नजर आ रही है. चूंकि हार्दिक की फिटनेस चिंता का विषय है, ऐसे में रोहित न केवल सलामी बल्लेबाज, बल्कि कप्तान के रूप में भी टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Akhil Bharat Hindu

वृंदावन में अखिल भारत हिन्दू महासभा की 111वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

April 18, 2025
Karnataka election

राष्ट्रीय मुद्दे कोई नहीं उठा रहा

May 10, 2023
दुकान

कैसा ये सरकारी फ़रमान…नाम बताओ दुकान लगाओ!

July 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.