Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या मौजूदा वैक्सीन कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 पर काम करेगी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 21, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Corona virus 'X
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले कई महीनों बाद फिर से बढ़ने लगे हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2669 हो गई है. बीते एक सप्ताह से हर दिन सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना के केस बढ़ने की बड़ी वजह नया सब वेरिएंट JN.1 माना जा रहा है. इस वेरिएंट के आने के बाद से कोविड को लेकर चिंता बढ़ गई है. सरकार के एक्सपर्ट्स, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम और जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाली लैब में इस वेरिएंट पर काम किया जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जेएन. 1 को वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट माना है, लेकिन कहा है कि इस वेरिएंट से गंभीर खतरा नहीं है. हालांकि दुनियाभर में वेरिएंट के बढ़ते मामलों से स्थिति अब सामान्य नहीं है.

सिंगापुर से लेकर अमेरिका और भारत में भी जेएन.1 वेरिएंट के केस लगातार बढ़ रहे हैं. शुरुआती दौर में इस वेरिएंट के मरीजों में हल्के लक्षण ही मिल रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोविड वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है. इसी क्रम में अब JN.1 वेरिएंट आया है, जो BA.2.86 का ही सब वेरिएंट है. चूंकि भारत में अब कोविड के केस बढ़ रहे हैं तो वैक्सीन को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है. लोगों के मन में इस समय बड़ा सवाल यह है कि क्या मौजूदा वैक्सीन कोरोना के नए सब वेरिएंट जेएन.1 पर प्रभावी होगी? आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

क्या मौजूदा वैक्सीन प्रभावी होगी?

मैक्स हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजीव डांग TV9 से बातचीत में बताते हैं कि जेएन. वेरिएंट के अधिकतर मामले फ्लू की तरह ही हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस वेरिएंट को गंभीर नहीं माना है. डब्ल्यूएचओ और सीडीसी दोनों पुष्टि करते हैं कि मौजूदा कोविड वैक्सीन कोरोना वायरस के नए सब वेरिएंट जेएन.1 की रोकथाम में प्रभावी है. चूंकि जेएन.1 वेरिएंट ओमिक्रॉन का ही सब वेरिएंट है तो मौजूदा वैक्सीन इसके प्रभाव को कम कर सकती है.

वैक्सीनेशन से हॉस्पिटलाइजेशन और मौत के मामलों को कंट्रोल में रखा जा सकता है, हालांकि जिस हिसाब से कोविड के वायरस में लगातार बदलाव हो रहा है उसको देखते हुए यूनिवर्सल वैक्सीन पर भी काम किया जा रहा है. भारत बायोटेक के वैज्ञानिक ऐसे वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं जो सभी वेरिएंट्स के खिलाफ असरदार होगी.

क्या एक और डोज लेने की है जरूरत?

दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल में कोविड नोडल अधिकारी रहे डॉ. अजित जैन कहते हैं कि जेएन. वेरिएंट के लिए कोरोना वैक्सीन की एक और डोज लेने की फिलहाल जरूरत नहीं है. हालांकि कुछ मरीजों को एक और डोज लगाने की सलाह दी जा सकती है. इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के विशेषज्ञ ही कोई अंतिम निर्णय लेंगे. अभी ये देखना होगा कि इस वेरिएंट के मरीजों में कैसे लक्षण आते हैं. अभी केस कम हैं अगर केस बढ़ते हैं और जेएन.1 वेरिएंट के मामले ज्यादा आते हैं तब टीकाकरण को लेकर विचार किया जा सकता है.

फिलहाल यह भी देखना होगा कि लोगों में वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी का स्तर कैसा है. अगर केवल केस बढ़ते हैं और हॉस्पिटसाइजेशन नहीं बढ़ता है तो इम्यूनिटी का लेवल ठीक है. फिलहाल लोगों को सलाह है कि वह कोरोना के लेकर सतर्क रहें और किसी तरह की लापरवाही न करें.

WHO का क्या है कहना

WHO का कहना है कि जेएन.1 वेरिएंट के मरीजों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है. जिन लोगों को पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है उनको ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है. इस वेरिएंट के लक्षण खांसी-जुकाम और हल्के बुखार के ही हैं. दुनिया में जो वैक्सीन मौजूद है वह इस वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ज्ञान गोदड़ी जत्थे

उत्तराखंड: दिल्ली से हरिद्वार जा रहे ज्ञान गोदड़ी जत्थे को पुलिस ने रोका

November 29, 2023
father's day

पिता की ताकत… एक साधारण इंसान की असाधारण कहानी !

June 15, 2025
Ukraine on the verge of disaster

महातबाही की तरफ यूक्रेन

June 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.