Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पुतिन का भारत दौरा, 2021 की अधूरी डील अब होगी पूरी?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 4, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
PM Modi-Vladimir Putin
14
SHARES
451
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत आ रहे हैं। चार साल में यह उनका दूसरा भारत दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच इस बार भी रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी और बदलते वैश्विक हालात पर गहरी बातचीत होने की उम्मीद है।

पुतिन पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे। उस समय महामारी के कारण उनका दौरा सिर्फ पांच घंटे का था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने PM मोदी के साथ रक्षा, ऊर्जा और लंबी साझेदारी के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
India and Japan

आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

September 9, 2026
Nitin Nabin

PM मोदी के 25 साल के सफर पर BJP का बड़ा अभियान, नितिन नवीन ने बताया पूरा कार्यक्रम

September 9, 2026
CNG

कैसे पता करें CNG में मिलावट हो रही है या नहीं? ये टिप्स आएंगे काम

September 9, 2026
Load More

किन मुद्दों पर हुई थी बात?

दोनों देशों ने रक्षा और रणनीतिक सहयोग की समीक्षा की थी, साथ ही 2+2 वार्ता की शुरुआत का स्वागत किया था। सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी थी। पीएम मोदी और पुतिन ने निवेश बढ़ाने, INSTC और चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री गलियारे को आगे बढ़ाने पर बात की थी। इसके अलावा अफगानिस्तान, कोविड के बाद आर्थिक सुधार और वैश्विक मंचों पर सहयोग पर चर्चा हुई थी।

उस वक्त दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए थे, जिनमें व्यापार, ऊर्जा, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति, शिक्षा और अंतरिक्ष शामिल थे। जाने से पहले पुतिन ने पीएम मोदी को 2022 में रूस आने का निमंत्रण भी दिया था।

अब बदली दुनिया और नई चुनौतियां

पुतिन का पिछला भारत दौरा अमेरिका में डोनल्ड ट्रंप की वापसी से पहले हुआ था। पिछले तीन सालों में भारत ने रूस से सस्ती तेल खरीद जारी रखी, जिसे पश्चिमी देशों ने काफी हद तक नजरअंदाज किया। लेकिन अब ट्रंप के बयानों और नई अमेरिकी टैरिफ नीतियों ने भारत-अमेरिका रिश्तों में तनाव बढ़ाया है।

इसी बीच रूस, जो यूक्रेन में हाल के सैन्य लाभ से उत्साहित है उसने अमेरिका समर्थित नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। भारत के लिए रूस अब भी एक अहम रक्षा सहयोगी बना हुआ है।

23वां भारत-रूस वार्षिक समिट

पुतिन के शाम 6 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद PM मोदी उनके सम्मान में निजी डिनर आयोजित करेंगे। इस दौरे में दोनों नेता रक्षा सौदों पर खास ध्यान देंगे। इसमें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी और भारत की नई Su-57 फाइटर जेट्स में रुचि जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

सामरिक साझेदारी को मजबूत करना, बदलते वैश्विक हालात में दोनों देशों की रणनीति को संतुलित करना और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ानाये इस दौर की मुख्य प्राथमिकताएं होंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shri Bikram Ghosh

श्री बिक्रम घोष ने वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया!

August 3, 2024
CM Dhami

प्रदेश के विकास हेतु हमारी नीति और नीयत है स्पष्ट: सीएम धामी

March 25, 2023
operation sindoor 2.0

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को दी गई जानकारी की क्या है पूरी सच्चाई ?

May 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!
  • यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!
  • आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.