Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

महिलाओं का चढ़ा पारा, दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर किया पथराव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 16, 2024
in दिल्ली
A A
Delhi Water Crisis
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चिलचिलाती गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे दिल्‍लीवासियों का पारा चढ़ गया है. दिल्‍ली जल बोर्ड के ऑफिस में महिलाओं का गुस्‍सा फूटा है. दक्षिण दिल्‍ली के छतरपुर स्थित ऑफिस पर पुलिस की मौजूदगी में पत्‍थरबाजी की गई. दिल्‍ली जल बोर्ड के बाहर महिलाएं पानी की कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थीं. इस दौरान महिलाओं का पारा चढ़ गया और उन्‍होंने दिल्‍ली जल बोर्ड के ऑफिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. इससे ऑफिस के काफी शीशे टूट गए हैं.

पुलिस की मौजूदगी में ऑफिस पर पथराव

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से जल संकट बना हुआ है. दिल्ली के कई इलाकों में पानी की जबरदस्त किल्लत से लोग परेशान हैं. दिल्ली में पानी के लिए जबरदस्त मारामारी चल रही है. वहीं, अब जल संकट के बीच राजनीति भी शुरू हो गई है, जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों पर आरोप लगा रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है. दोनों पार्टियों के द्वारा दिल्ली के तमाम अलग-अलग इलाकों में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली के छतरपुर स्थित जल बोर्ड वॉटर फिलिंग प्वाइंट पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शन में शामिल हुई गुस्साई महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर पथराव कर दिया जल बोर्ड के ऑफिस के तमाम शीशे को तोड़ दिया गया. इस घटनाक्रम के समय दिल्ली पुलिस भी मौके पर नजर आई. हालांकि अब दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जल संकट से पहले कोई रोड मैप नहीं बनाया गया

विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं में इतना गुस्सा था कि पहले उन्होंने जमकर दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस घटनाक्रम के दौरान दक्षिण दिल्ली बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से पानी की किल्लत को लेकर बात करने की कोशिश की. हालांकि, ऑफिस में दिल्ली जल बोर्ड के सीनियर अधिकारी वहां पर मौजूद नहीं थे. मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के द्वारा तमाशा बना दिया गया है. वह लगातार दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं. कभी बाढ़ आती है, तो कहते हैं हरियाणा ने दिल्ली में अधिक पानी छोड़ दिया. अगर कभी सुखा पड़ेगा, तो हरियाणा पानी नहीं छोड़ रहा है. उन्होंने कहा कि फिर आप किस लिए सरकार में बैठे हो. आपने जल संकट से पहले कोई रोड मैप बनाया? गर्मी में होने वाली परेशानियों को लेकर कोई तैयारी नहीं की?

“आक्रोश में तो और भी कुछ टूट सकता है”

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार नाकाम सरकार है. इस नाकाम सरकार का खामियाजा दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों को भुगतना पड़ रहा है. आज जब लोग दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर पहुंचे, तो तमाम अधिकारी मौके से भाग गए. उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर हुए पथराव पर बात करते हुए कहा कि जानता है जनता का आक्रोश है. आक्रोश में तो और भी कुछ टूट सकता है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने आगे बढ़कर पब्लिक को रोका, यह सरकार की संपत्ति है यह हमारी संपत्ति है इनका नुकसान नहीं होना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

फिर क्यों लौट आया गठबंधन की राजनीति का दौर?

July 18, 2023
Moscow Drone Attack

सबसे पावरफुल डिफेंस सिस्टम होने के बावजूद रूस क्यों नहीं रोक पाया ड्रोन अटैक?

May 31, 2023

पाकिस्तान की स्माइला संग वैवाहिक बंधन में बंधेंगे पंजाब के कमल, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

July 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.