Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

येचुरी ने बढ़ाई टेंशन, तो ममता का भी हो रहा INDIA से मोहभंग, कैसे टिक पाएगा गठबंधन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 15, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
opposition alliance I.N.D.I.A.
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब माकपा के नेता सीताराम येचुरी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है. अखिलेश यादव और नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन को लेकर दिए गए बयान से पहले ही हो-हल्ला मचा हुआ है और अब माकपा महासचिव सीताराम युचेरी ने साफ कह दिया है कि बंगाल में लेफ्ट पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी. ऐसे में लोकसभा चुनाव में बंगाल में कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट पार्टी का एक साथ आना संभव नहीं है.

इसका ताजा उदाहरण तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी दिख गया है. तेलंगाना विधासनभा चुनाव में लेफ्ट की मांगी सीटों को कांग्रेस ने देने से इनकार कर दिया, तो माकपा ने अकेले 17 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है. तेलंगाना में कांग्रेस और माकपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है.

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

अब कुछ ऐसे ही हालात बंगाल में भी बन रहे हैं. टीएमसी कांग्रेस को केवल दो सीट छोड़ने के लिए राजी है, जबकि लेफ्ट को एक भी सीट नहीं देना चाहती है. इसे न तो कांग्रेस और न ही लेफ्ट ही मानने के लिए तैयार है. ऐसे में बंगाल में गठबंधन को लेकर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है.

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी बंगाल में गठबंधन के लिए बहुत उत्साहित नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि हाल में कांग्रेस के रवैये से ममता बनर्जी का भी गठबंधन को लेकर मोहभंग हो रहा है.

बंगाल में टीएमसी के साथ नहीं होगा समझौता-येचुरी

हाल में सीपीएम महासचिव ने बंगाल के सत्तारूढ़ दल टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा था, तृणमूल एक अलोकतांत्रिक और भ्रष्ट सरकार है. यह पार्टी कभी भी बीजेपी का विकल्प नहीं थी. यह कभी नहीं हो सकता. बीजेपी और आरएसएस को हटाने के लिए वैकल्पिक राजनीति की जरूरत है और आरएसएस का एक राजनीतिक लक्ष्य है.’

सीताराम येचुरी ने कहा, ”तृणमूल अगर INDIA गठबंधन में आकर हमारे साथ लड़ती है तो कोई आपत्ति नहीं है. वामदल और उसके सहयोगी विकल्प बन सकते हैं. जमीनी स्तर पर कब तक रहेंगे या नहीं, इसका जवाब जनता देगी. अगर बीजेपी के साथ समझौता हुआ तो भी लोग इसका जवाब देंगे.’

राज्य में सीट बंटवारे के सवाल पर सीताराम येचुरी ने कहा, ”हम INDIA गठबंधन में हैं और कांग्रेस भी. केरल में हमारी बड़ी चुनावी लड़ाई कांग्रेस से है. लेकिन गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं है. भले ही राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन में टीएमसी रहे, बंगाल में सीटों से कोई समझौता नहीं होगा.”

लेफ्ट-कांग्रेस साथ-साथ, टीएमसी से बन रही है दूरी

बंगाल में वर्तमान में ऐसी राजनीतिक स्थिति बन रही है कि तीनों ही पार्टियों को एक मंच पर रहना संभव नहीं है और कांग्रेस भी तृणमूल कांग्रेस की जगह लेफ्ट को तरजीह दे रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसके पहले भी बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़े थे और यह लड़ाई तृणमूल कांग्रेस के साथ हुई थी.

अब लोकसभा चुनाव में भी कुछ ऐसे ही समीकरण बनते दिख रहे हैं, जहां लेफ्ट और कांग्रेस एक साथ मिलकर टीएमसी और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. चाहे कोई भी राजनीतिक समीकरण बने, लेकिन यह साफ दिख रहा है कि बंगाल में गठबंधन में तकरार मचना तय है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

महा विकास अघाड़ी का क्या होगा

July 5, 2022
WCL

कोल इंडिया एवं वेकोलि के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में टीम वेकोलि के उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित

November 26, 2024

कितना बदल गया इंसान

June 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.