Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कल 8 साल की सबसे साफ दिल्ली की हवा आज फिर हुई भयानक जहरीली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2023
in दिल्ली
A A
Pollution
20
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : 8 साल बाद वो मौका आया था जब दिल्लीवाले दिवाली के दिन चैन की सांस ले पा रहे थे और उन्हें साफ आसमान देखना नसीब हुआ लेकिन जैसे-जैसे दिवाली की रात करीब आई तो लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए खूब आतिशबाजी की. नतीजा ये हुआ कि जब दिवाली के अगले दिन लोग उठे तो दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 999 तक पहुंच गया और अब एक बार फिर दिल्लीवाले खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं.

सिस्टम ऑफ़ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, दिल्ली में आज, 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे के करीब औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 445 दर्ज किया जा रहा है. वहीं, नोएडा में ये 503 और गुरुग्राम में 498 मापा गया. बता दें कि प्रदूषण के पैमाने के मुताबिक 0 से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है. आइए जानते हैं दोपहर 12 बजे दिल्ली के विभिन्न इलाकों का AQI

इन्हें भी पढ़े

ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Load More

इलाकों के नाम  एक्यूआई श्रेणी

दिल्ली (ओवरऑल)      445         गंभीर

पूसा    623         खतरनाक

लोधी रोड       422         गंभीर

दिल्ली यूनिवर्सिटी       525         खतरनाक

एयरपोर्ट 417         गंभीर

नोएडा   503         खतरनाक

मथुरा रोड      414         गंभीर

आयानगर       355         बहुत खराब

आईआईटी दिल्ली 523         खतरनाक

गुरुग्राम 498         गंभीर

धीरपुर  372         बहुत खराब

दिवाली पर दिल्ली की हवा ने रचा इतिहास, पिछले 8 साल में सबसे बेहतर AQI

बता दें कि दिलावी की शाम 4 बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 रहा, जो कम से कम तीन सप्ताह में सबसे अच्छा है. वहीं दिवाली पर पिछले 8 सालों में सबसे बेहतर रहा. जो रात होते-होते कई इलाको में 999 के आंकड़े तक पहुंच गया था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर AQI 312, 2021 में 382, ​​2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था.

साल    AQI

2023       218

2022       312

2021       382

2020       414

2019       337

2018       281

2017       319

2016       431

वहीं, दिवाली की सुबह चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आया और एक्यूआई 999 तक बढ़ गया. इंडिया गेट पर सबसे बुरा हाल रहा. इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, आर के पुरम, ओखला, श्रीनिवासपुरी, वजीरपुर, बवाना और रोहिणी में भी प्रदूषण से बुरा हाल रहा. इंडिया गेट के आसपास तो हालात इतने खराब है कि 100 मीटर दूर तक भी साफतौर पर देखना मुश्किल हो गया है. बता दें कि दीपावली से पहले भी दिल्ली-NCR का एक्यूआई लेवल बढ़कर 999 तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद हुई बारिश ने पूरे मौसम को साफ कर दिया था.

28 अक्टूबर से शुरू होकर दो हफ्ते तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ तक रही थी और इस अवधि के दौरान राजधानी में दमघोंटू धुंध भी छाई रही. बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में हल्की बारिश सहित अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिवाली से ठीक पहले हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार की भविष्यवाणी की थी.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली जलाने से निकलने वाले धुएं का योगदान प्रभावी रूप से कम हो गया. आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि एक बार पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद, शनिवार को हवा की गति बढ़कर लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी, जिससे दिवाली से पहले प्रदूषक तत्वों को फैलाने में मदद मिलेगी और प्रदूषण कम होगा. हालांकि मौसम विभाग ने दिवाली की रात पटाखों और कम तापमान के चलते प्रदूषण बढ़ने की भी आशंका जताई थी.

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान की बात करें तो दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं है. लेकिन दिल्ली में अब अच्छे कोहरे की शुरुआत हो चुकी है और तापमान में भी गिरावट दर्ज होने लगी है. 16 नवंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. इसके बाद 19 नवंबर तक दिल्ली के तापमान में एक प्वाइंट की बढ़त देखी जा सकती है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Adipurush

क्यों प्रभास की ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर बरपा है हंगामा?

June 17, 2023
जोशीमठ

जोशीमठ : कहीं और से हुई थी जमीन धंसने की शुरुआत

January 11, 2023
पंजाब किसान

औसत बारिश के बावजूद क्यों है परेशान भारत के किसान!

July 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.