Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में जीरो, बाकी राज्यों में कितना बचा है कोरोना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2023
in दिल्ली
A A
Corona virus
17
SHARES
561
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखी गई है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं। 27 मार्च 2020 के बाद से सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,81,233 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी नए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,726 लोगों की जान गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.05 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत है। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,035 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 84 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। वहीं 24 मार्च 2020 के बाद दिल्ली में पहली बार किसी दिन कोविड-19 के एक भी नए पेशंट की पुष्टि नहीं हुई है।

अबतक इतने लोग हुए कोरोना से मुक्त
आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,48,472 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

साल 2020 में कहर बनकर टूटा को कोविड
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भारत में कोविड के XBB.1.5 वेरिएंट के मामले बढ़कर 26 हुए
देश में कोविड-19 के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप से संक्रमण के मामले बढ़कर 26 हो गए हैं। कोरोना वायरस का यही स्वरूप अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है। ‘इंडिया सार्स-कोव-2- जीनोमिक्स कन्सोर्टियम’ (आईएनएसएसीओजी) ने कहा कि एक्सबीबी.1.5 के मामले दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं। एक्सबीबी1.5 स्वरूप ओमीक्रोन एक्सबीबी स्वरूप से संबंधित है जो ओमीक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 का उपस्वरूपों का पुन:संयोजन है। आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीए.7 के 14 मामले मिले हैं। इसी उपस्वरूप की वजह से चीन कोविड महामारी से जूझ रहा है। बीए.7 का पश्चिम बंगाल में चार, महाराष्ट्र में तीन, हरियाणा व गुजरात में दो-दो और ओडिशा, दिल्ली एवं कर्नाटक में एक-एक मामला मिला है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान ख़त्म, क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स!

February 5, 2025
जिला चिकित्सालय

चमोली: विकास के दावों के बीच दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, थराली विधानसभा बना सरकारी उदासीनता की मिसाल!

January 30, 2026
Jai Shri Ram

राजा राम के ‘राज्याभिषेक’ की तिथि तय! राम मंदिर में पहली बार साथ विराजेंगे रामलला और राजा राम!

April 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झण्डेवाला देवी मंदिर में बप्पा को भावभीनी विदाई, विसर्जन में सम्मिलित हुए भक्तगण
  • UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.