Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय के टॉयलेट में 11 साल की छात्रा से गैंगरेप, मामला दबाने का लगा आरोप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 6, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
gang-rape
758
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्लीं. दिल्ली में एक केंद्रीय विद्यालय में 11 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इसे लेकर दिल्ली् महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने स्कूल परिसर में हुए सामूहिक बलात्कादर को लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय विद्यालय स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है. आयोग के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि एक ग्यावरह साल की बच्ची ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2022 में वह केंद्रीय विद्यालय में अपनी कक्षा में जा रही थी, तभी वह दो लड़कों से टकरा गई, जो उसी स्कूल के छात्र थे और 11वीं-12वीं में पढ़ते थे.

उसने बताया कि उसने लड़कों से माफी मांगी, लेकिन वे उसे गाली देने लगे और उसे शौचालय के अंदर ले गए. उसने आरोप लगाया है कि लड़कों ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने बताया कि जब उसने एक शिक्षक को घटना की जानकारी दी, तो उसे बताया गया कि लड़कों को निकाल दिया गया है और मामले को कथित तौर पर दबा की कोशिश की गई.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और स्कूल की प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने दिल्ली पुलिस से मामले में की गई एफआईआर की प्रति और गिरफ्तारी की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. आयोग ने दिल्ली पुलिस और स्कूल से कथित रूप से दिल्ली पुलिस को मामले की रिपोर्ट नहीं करने के लिए स्कूल के शिक्षक या किसी अन्य स्टाफ के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी देने को भी कहा है.

आयोग ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से यह बताने को कहा है कि स्कूल अधिकारियों को इस मामले के बारे में कब पता चला और उनके द्वारा क्या कार्रवाई की गई. आयोग ने स्कूल से मामले में की गई जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्रस्तुत करने को भी कहा है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘हमारे सामने दिल्ली के एक स्कूल के अंदर 11 साल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का एक बहुत ही गंभीर मामला आया है. लड़की का आरोप है कि उसकी स्कूल टीचर ने मामले को दबाने की कोशिश की. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजधानी में स्कूल भी बच्चों के लिए असुरक्षित हैं. मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही इस मुद्दे पर स्कूल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
Love Jihad

बस्ती में कथित ‘लव जिहाद’ रैकेट का भंडाफोड़, 300 से अधिक युवतियों को फंसाने का आरोप

February 3, 2026
पर्यावरण

बदलते पर्यावरण से संकट में खेती और खाद्य सुरक्षा

June 5, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.