Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

140 करोड़ को खिलाएंगे क्या?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 21, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास

सोचें, तकनीकी रूप से दुनिया के दो सर्वाधिक विकसित देश और एक दुनिया के सबसे अमीर देश के समूह में भारत शामिल हुआ और उसकी पहली बैठक हुई तो क्या फैसला हुआ? आई2यू2 यानी इंडिया व इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका व यूनाइटेड अरब अमीरात की पहली वर्चुअल बैठक हुआ तो ऐलान हुआ है कि यूएई भारत में फूड पार्क बनाने में 16 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। निवेश का पहला फैसला फूड पार्क है और बताया गया है कि इसका मकसद दक्षिण एशिया में भुखमरी और कुपोषण पर काबू पाना है और साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी करनी है। जाहिर है कि दक्षिण एशिया में भुखमरी और कुपोषण अफ्रीकी देशों के जैसी हो गई है और जलवायु परिवर्तन चाहे जिसकी वजह से हो रहा है, उसका सबसे बड़ा शिकार दक्षिण एशिया के देश हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

BJP and TMC

पश्चिम बंगाल : नए सीएम की शपथ पर फंसेगा पेंच? इस्तीफे से इनकार पर बढ़ी सियासी हलचल

May 5, 2026
Owaisi

TMC की हार पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- ‘बंगाल के जनादेश का सम्मान होना चाहिए’

May 5, 2026
vijay thalapathy

तमिलनाडु में नए समीकरण, क्या कांग्रेस देगी थलपति विजय का साथ?

May 5, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी- नितिन नवीन

सम्मान का असली अर्थ-पीएम मोदी ने माला खुद पहनने के बजाय नए अध्यक्ष को पहनाकर दिया बड़ा संदेश

May 4, 2026
Load More

बताने की जरूरत नहीं है कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश भारत है और अगले साल यह दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने जा रहा है। भारत की आबादी 140 करोड़ से ज्यादा हो गई है और इतनी बड़ी आबादी के लिए भोजन का प्रबंध आने वाले दिनों में मुश्किल होने वाला है। अनाज संकट का कोई एक कारण नहीं है, बल्कि कई कारण हैं। इसमें जलवायु परिवर्तन एक कारण है तो सरकारी नीतियां भी कारण हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण किसान मौसम की मार झेल रहे हैं। पहले भी भारत का किसान मॉनसून की बारिश के सहारे ही खेती करता था और आज भी कर रहा है। आज भी भारत में खेती योग्य जमीन का सिर्फ 49 फीसदी हिस्से में सिंचाई की व्यवस्था है, वह भी जैसे-तैसे। बाकी 51 फीसदी जमीन पर खेती अब भी दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की बारिश से होती है। इस साल मॉनसून की बारिश उत्तर प्रदेश और बिहार में नहीं हो रही है तो धान की रोपाई रूकी हुई है। थोड़े से किसानों ने धान रोप दी है तो बारिश की कमी से उनके खेत जल रहे हैं और जिन्होंने अभी तक धान नहीं रोपे हैं वे हैरान परेशान हैं अब कब रोपेंगे। इस बीच किसान संगठनों ने अभी से दोनों राज्यों में सूखे की घोषणा करने की मांग शुरू कर दी है। सोचें, देश के दो बड़े राज्यों में अगर धान की पर्याप्त खेती नहीं होती है तो उन्हें कहां से खिलाया जाएगा?

ऐसा नहीं है कि जिन राज्यों में बारिश हो रही वहां धान या खरीफ की दूसरी फसलों के लिए बहुत अच्छे हालात हैं। वहां की फसल भारी बारिश में बह रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना आदि राज्यों में अनुमान से कई गुना ज्यादा बारिश हो रही है। यह अतिरेक जलवायु परिवर्तन के कारण है। जहां अभी बारिश नहीं हो रही है, जैसे बिहार में वहां अगर किसी तरह से किसान फसल रोप लेते हैं तो अगस्त और सितंबर में नेपाल की ओर से जब पानी छोड़ा जाएगा तो बाढ़ आएगी और फसल बह जाएगी। यहीं हाल पूर्वी उत्तर प्रदेश का भी होगा। यानी किसानों की पूरी खेती भगवान भरोसे या ऐसी शक्तियों के भरोसे है, जिन पर उनका जोर नहीं चलता है। ऐन खेती के समय खाद और बीज की कमी या कालाबाजारी अलग संकट है, जिसका सामना किसान को करना होता है। इसके अलावा जिन इलाकों को सिंचित माना जा रहा है वहां भी पानी का संकट है। पंजाब और हरियाणा में सिंचाई की व्यवस्था हुई है लेकिन ट्यूबवेल के इस्तेमाल से भूमिगत जल का स्तर बहुत नीचे चला गया है। इसलिए सिंचित इलाकों में भी सिंचाई आसान नहीं है।

इसके बाद संकट सरकारी खरीद और निर्यात की नीतियों का है। भारत में गेहूं की खरीद कम हुई और लगा की आगे इसका संकट हो सकता है तो भारत ने गेहूं का निर्यात रोक दिया। लेकिन यह हर समय नहीं हो सकता है। भारत ने इस साल 187 लाख टन गेहूं खरीदा है, जो पिछले साल के मुकाबले 53 फीसदी कम है। यानी पिछली बार सरकार ने जितना गेहूं खरीदा था उसके आधे से कम गेहूं इस साल खरीदा है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निजी कारोबारियों ने बहुत आक्रामक खरीद की और निर्यात किया। रूस और यूक्रेन की जंग के बीच दुनिया के हालात ऐसे बने हैं कि भारत से गेहूं की मांग बहुत बढ़ी थी। ऐसी अंतरराष्ट्रीय स्थितियां बनी रहनी हैं और इसलिए सरकारी खरीद की व्यवस्था चलती रहने के बावजूद निजी खरीद बढ़ेगी। सरकार इस साल कम गेहूं खरीद पाई तो कहा गया कि बिहार, बंगाल और कई राज्यों में अब गेहूं के बदले चावल दिया जाएगा। अब सोचें, अगर अगले चुनाव के बाद या पहले ही सरकार 80 करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज देना बंद कर दे तो क्या होगा? अनाज का पूरा बाजार निजी कारोबारियों के हाथ में हो और सरकार दो-तिहाई आबादी को मुफ्त राशन न दे तो 140 करोड़ लोगों के बीच कैसा हाहाकार मचेगा, उसकी कल्पना की जा सकती है।

इसी बीच आयातित तेल पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार इथेनॉल की मिक्सिंग पर बहुत जोर दे रही है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने बहुत गर्व से ऐलान किया कि 10 फीसदी इथेनॉल मिक्सिंग का लक्ष्य भारत ने समय से पहले हासिल कर लिया है। ध्यान रहे इथेनॉल का उत्पादन भारत के लिए बड़े अनाज संकट का कारण बन सकता है। अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई देश इस संकट से गुजर रहे हैं। अनाज या खाने-पीने की दूसरी चीजों से इथेनॉल की उत्पादन बढ़ता है तो खाद्यान्न संकट गहराएगा। सरकार को इसका ध्यान रखते हुए नीतियां बनानी होंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nyay Party

जंतर-मंतर पर अतिपिछड़ों को लेकर ‘न्याय पार्टी’ का हल्ला बोल, सरकार को दी चेतावनी!

September 26, 2024
UP Braj Tirtha Vikas Parishad

UP ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कार्य योजना 2025-26 के प्रस्तावों को जनप्रतिनिधियों ने दी मंजूरी

April 23, 2025
RSS chief

संघ के संगठनों का क्या मतलब

August 23, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रभास की Kalki 2 के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार!
  • अमित शाह का राहुल और I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला, पूछा- क्या हर जगह हुई वोट चोरी?
  • सुपर अल-नीनो को लेकर IMD का अलर्ट जारी, देशभर में पड़ेगी भीषण गर्मी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.