Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : घर बैठे मतदान के लिए 97,199 लोगों ने किया आवेदन, जानिए क्या है प्रोसेस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2024
in राज्य
A A
One Election
11
SHARES
359
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। लोकसभा चुनावों के लिए घर से मतदान (होम वोटिंग) के लिए प्रदेश में करीब 97,199 लोग आवेदन कर चुके हैं। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। पात्र लोगों को निर्वाचन विभाग मतदान के लिए घरों पर ही पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाएगा। मतदाता 12 मई तक होम वोटिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।  होम वोटिंग के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी मतदाता के घर जाते हैं और उनसे मतदान करवाते हैं।

विशेष मतदान दल डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करवाते हैं। होम वोटिंग के लिए आवेदन करने वाले योग्य आवेदकों को अपने लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को फॉर्म 12-डी देना होता है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिन के भीतर आवेदन करना जरूरी है। आवेदन मंजूर होने के बाद पोलिंग टीम के साथ चुनाव आयोग के दो प्रतिनिधि मतदाता के घर पर आते हैं और मतदान पत्र के जरिए वोटिंग करवाते हैं।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने किया योग, कहा-‘यह मन, बुद्धि और आत्मा को जोड़ता है’

June 21, 2026
ram mandir

अयोध्या धाम का कायाकल्प, अब श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

June 21, 2026
भू-माफिया

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

June 20, 2026
CM Dhami

नमो भारत ट्रेन को धामी सरकार की मंजूरी, जल्द होगी सर्वे

June 20, 2026
Load More

इन्हें मिलती है घर बैठे वोट डालने की सुविधा

कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल 1961 की धारा 27ए में अनुपस्थित मतदाता श्रेणी के तहत घर बैठे मतदान की सुविधा दी जाती है। मतदाता की उम्र 85 साल या इससे अधिक होने, दिव्यांग मतदाताओं के लिए 40 फीसदी से अधिक अक्षमता होने या किसी अन्य अनिवार्य सेवा से जुड़े लोगों को होम वोटिंग का मौका दिया जाता है।

12 मई तक कर सकते हैं आवेदन

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 12 मई तक मतदाता होम वोटिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब तक करीब 97 हजार फार्म भरवाए जा चुके हैं। इनकी छंटनी के बाद योग्य मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना रूट नहीं बदलेंगे निरीक्षण दस्ते

  • निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनावों के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच आयोग ने निरीक्षण दस्तों को बिना अनुमति रूट न बदलने के निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण दस्तों के वाहनों में जीपीएस बंद नहीं होना चाहिए अगर ऐसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा स्तर पर निगरानी के लिए निरीक्षण दस्ते गठित किए गए हैं।
  • निर्वाचन आयोग ने इन निरीक्षण दस्तों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव प्रभावित न हो।
  • इसके अलावा मुख्य मार्गों के साथ साथ संपर्क मार्गों पर निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • निर्वाचन आयोग ने सूक्ष्म निरीक्षण दस्तों को संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में सुबह 7:00 से शाम के 6:00 बजे तक होगा मतदान

1 जून को हिमाचल में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। शाम 6:00 बजे तक जितने मतदाता मतदान के लिए कतारों में लगे होंगे, उन सभी के वोट डलवाए जाएंगे। गर्मियों के मौसम को देखते हुए सुबह बीते विधानसभा चुनावों के मुकाबले मतदान के समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है। विधानसभा चुनाव 2022 में सर्दी के मौसम में हुए थे। तब मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ था। समय में बढ़ोतरी से निर्वाचन आयोग को मतदान प्रतिशतता बढ़ने की भी उम्मीद है। दो घंटे अतिरिक्त समय मिलने से अधिक संख्या में लोग मतदान करने पहुंचेंगे, इतना ही नहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप में वोट डालने से भी लोग बचेंगे और सुबह और शाम को मतदान कर सकेंगे। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए लोग सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।

दूध के पैकेट से मतदान जागरुकता

प्रदेश में चुनाव आयोग मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। आयोग की टीम स्वीप गतिविधियां ही नहीं नुक्कड़ नाटकों से भी लोगों को जागरूक कर रही है। अब लोगों को मत के प्रयोग के लिए जागरूक करने में नामी कंपनियां भी आगे आ गई हैं। प्रदेश में आने वाले नामी दूध, दही, पनीर के पैकेट पर भी मतदान की अपील की जा रही है। हाल ही में यह शुरुआत  एक कंपनी की ओर से की गई है। दूध, दही, पनीर के पैकेट पर मतदान के आह्वान को लेकर स्टैंप लग रही है। इसमें ‘योअर वोट योअर वॉइस मार्क वोट ऑन 1 जून’ लिखा जा रहा है। हालांकि वोट डालने के लिए दूध के पैकेट में लगाई गई स्टैंप से कई लोग असमंजस में भी आ रहे हैं। वे केवल एक जून पढ़ रहे हैं। ऐसे में सोच रहे हैं कि एक्सपायरी तिथि को बदल दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
twitter

माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर के और भी हैं विकल्प, जो देंगे Twitter को कड़ी टक्कर

November 17, 2022
Kejriwal sisodiya

MCD में AAP की जीत, अब इन चुनौतियों से होगा सामना!

December 7, 2022
Akhil Bharat Hindu

वृंदावन में अखिल भारत हिन्दू महासभा की 111वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब बिना टिकट सफर करना पड़ेगा भारी, रेलवे ने बदले नियम
  • चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!
  • पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, जानिए इनकी खासियत?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.