Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

(नई दिल्ली)हरभजन सिंह ने शुभमन गिल की तुलना सचिन से की

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2022
in खेल
A A
Cricket
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,24 अगस्त।  पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा है कि उनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली एवं केएल राहुल जैसी काबिलियत है और वह भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बन सकते हैं।

वह (शुभमन गिल) एक सुलझे हुए बल्लेबाज हैं। उनकी तकनीक सधी हुई है और शॉट चयन बेहतरीन है। मैं उन्हें बल्लेबाजी के मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के साथ रखूंगा। वह बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का मनमोह लेते है।

इन्हें भी पढ़े

captain shreyas iyer

आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

June 26, 2026
cristiano ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

June 24, 2026
Rohit Sharma

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित

June 23, 2026
Team India

पाकिस्तान को हरा टीम इंडिया ने तोड़ा इंग्लैंड का रिकॉर्ड!

June 15, 2026
Load More

हरभजन ने बताया कि जब वह विजय हजारे ट्रॉफी 2017 में पंजाब की कप्तानी कर रहे थे, तब उन्हें 17 वर्षीय गिल के बारे में पहली बार पता चला।
उन्होंने कहा, चयनकर्ताओं ने मुझे गिल के बारे में बताया। उन्होंने कहा वह प्रतिभावान खिलाड़ी है। हम उसे इस साल रणजी ट्रॉफी में खिलाएंगे, वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। मैंने इस पर जवाब दिया कि अगर वह प्रतिभावान है, तो हम उसे भविष्य की जगह अभी क्यों न खिलाएं? चयनकर्ताओं ने मुझसे पूछा कि क्या मैं उन्हें लेकर निश्चिंत हूं, मैंने कहा मैं 100 प्रतिशत निश्चिंत हूं।
गिल ने हरभजन के भरोसे पर खरे उतरते हुए अपने दूसरे मैच में ही असम के खिलाफ 121 रन की शतकीय पारी खेली थी। आगे चलकर उन्हें रणजी ट्रॉफी में भी पंजाब के लिए अपने दूसरे मैच में 129 रन बनाये थे।

हरभजन ने कहा, जब वह पहली बार पंजाब के लिये खेले तो मुझे समझ आया कि उनके पास तेज गेंदबाजी खेलने के लिए बहुत समय है। वह छोटी गेंदों को बहुत अच्छा खेलते हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने योग्य बनाता है। वह छोटी गेंद को स्क्वैर लेग की जगह मिड-ऑन और मिड-विकेट की ओर खेलते हैं, जो दिखाता है कि उनके पास कितना समय है।
गिल इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना पहला शतक जड़ते हुए 130 रनों की पारी खेली। वह इससे पहले वेस्टइंडीज में 64, 43 और 98 नाबाद की पारियां खेल चुके हैं, जबकि जिम्बाब्वे में शतक से पहले दो मैचों में उन्होंने 82 और 33 रन बनाये थे।

गिल ने अपने नौ वनडे मैचों में 71.29 की औसत और 105.27 के स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाये हैं। हरभजन ने गिल के भविष्य के बारे में कहा, उनके बारे में अच्छी बात यह है कि गिल में रनों भूख है। आजकल ऐसे बहुत कम बल्लेबाज हैं, जो रन न बनने पर बुरा महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि जब वह खराब फॉर्म में हैं, तो वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे। यह विशेषता सचिन में भी थी। मेरे अनुसार वह भावी भारतीय कप्तान हैं। उनके पास खेलने की क्षमता है, और वह कप्तानी के गुर सीख जाएंगे, तो क्यों नहीं?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme court

भारत की सीमाएं… धर्मशाला नहीं, SC की सख्ती से शरणार्थी नीति पर बहस !

May 19, 2025
UNSC

राम मंदिर पर पाकिस्तान की ड्रामेबाजी…UN से अपील, मुस्लिम विरासत को खतरा बताया

November 26, 2025

कितना बदल गया इंसान

June 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.