दिल्ली : दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं, मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि देश के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अनिल पर पिछले 27 सालों में 5000 से ज्यादा कारें चुराने का आरोप हैं। वहीं कार चोरी के साथ-साथ हत्या, आर्म्स एक्ट और तस्करी के भी मामले दर्ज हैं।
सेंट्रल दिल्ली पुलिस द्वारा बनाई स्पेशल टीम ने कार चोर को असम से गिरफ्तार किया हैं, बताया जा रहा है कि अनिल चौहान पिछले 27 सालों से इन वारदातों को अंजाम दे रहा है, उसने 1990 के दशक में सबसे ज्यादा कारें चोरी की थी, अनिल कारें चुराकर अन्य राज्य जम्मू कश्मीर, नेपाल और उत्तर पूर्व में बेचता था।
ऑटो रिक्शा चलाता था अनिल
बताया जा रहा है कि कार चोर अनिल चौहान 1990 में दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता ऑटो रिक्शा चलाता था। धीरे-धीरे उसने कारें चुरानी शुरु कर दी और बहुत धन इकट्ठा कर संपित खरीदी। ईडी ने उसके खिलाफ मनी लांड्रिग का मामला भी दर्ज किया था, हालांकि अनिल ने हथियारों की तस्करी भी शुरू कर दी थी।







