Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आखिर PFI पर क्यों लगाना पड़ा बैन, गृह मंत्रालय ने गिनाईं 10 बड़ी वजहें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 28, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
PFI ban
21
SHARES
685
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े ठिकानों और उसके नेताओं के यहां जारी छापेमारी तथा गिरफ्तारी या हिरासत की कार्रवाई के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अगले 5 साल के लिए इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्र की ओर से जारी आदेश में इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कई बड़ी वजहें भी बताई गई हैं कि आखिर उस पर बैन क्यों लगाना पड़ा.

पीएफआई के अलावा उससे जुड़े 8 सहयोगी संगठनों रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (एनसीएचआरओ), नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया है.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

प्रतिबंध की वजह के बारे में बताते हुए केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया कि पीएफआई और इसके सहयोगी संगठन गुप्त एजेंडा के तहत समाज के एक वर्ग विशेष को कट्टर बनाकर लोकतंत्र की अवधारणा को कमजोर करने की दिशा में काम कर रहे हैं और ये संवैधानिक ढांचे के प्रति घोर अनादर दिखाते हैं. ये संगठन देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के प्रतिकूल हैं. इनकी हरकतें सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल खराब कर रही हैं. इससे आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा भी मिल रहा है.

कुछ संस्थापक सदस्यों का SIMI से भी नाता
यही नहीं पीएफआई के कुछ संस्थापक सदस्य प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के नेता रहे हैं. इसके अलावा पीएफआई का संबंध प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से भी रहा है. साथ ही पीएफआई वैश्विक आतंकवादी संगठनों इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी लगातार संपर्क में रहा है.

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पीएफआई कई आपराधिक और आतंकी मामलों में संलिप्त रहा है. बाहर से मिले फंड और समर्थन के साथ यह देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है. पीएफआई से जुड़े लोग कई हिंसक गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं, जिसमें प्रोफेसर का हाथ काटना, दूसरे धर्म के लोगों की निर्मम हत्या और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शामिल है.

3 राज्यों ने की थी प्रतिबंध लगाने की मांग
सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात की सरकारों ने पीएफआई को प्रतिबंधित करने की मांग की थी.

सरकारी आदेश में पीएफआई से जुड़ी संस्थाओं पर पाबंदी लगाए जाने पर कहा कि जांच में यह पता चला है कि पीएफआई और इसके सहयोगी संगठन या संबंद्ध संस्थाओं के बीच स्पष्ट रूप से संबंधों की जानकारी मिली है. रिहैब इंडिया फाउंडेशन पीएफआई के सदस्यों के जरिए ही धन जुटाया करता है जबकि कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया,एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन केरल के कुछ सदस्य पीएफआई से जुड़े हुए हैं और पीएफआई से जुड़े नेता अन्य संबंधित संगठनों की गतिविधियों की निगरानी करते हैं.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
income tex

ऑक्सफैम रिपोर्ट : अमीरों पर लगे ज्यादा टैक्स

January 22, 2023
Rahul Gandhi

राहुल के ‘मैच फिक्सिंग’ पर सियासी संग्राम, ECI ने किया पलटवार!

June 7, 2025
india economy

नागरिक कर्तव्यों के अनुपालन से आर्थिक विकास को दी जा सकती है गति

November 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां
  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.