Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

श्रद्धा मर्डर केस : इस हॉलीवुड वेब सीरीज से आरोपी ने सीखा था शव ठिकाने लगाने का तरीका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 15, 2022
in जुर्म, दिल्ली
A A
श्रद्धा मर्डर
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद शव के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने शव को ठिकाने लगाने का तरीका हॉलीवुड की वेब सीरीज से सीखा था। पुलिस के मुताबिक, आफताब बताया है कि 18 मई की रात को शादी को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे को काफी भला-बुरा कहा। इस दौरान नाराज होकर श्रद्धा ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज आफताब ने श्रद्धा का गला दबा दिया।

जब उसे गलती का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। श्रद्धा की नब्ज थमने पर उसे मालूम हुआ कि वह मर चुकी है। फिर पकड़े जाने के डर से उसने शव को ठिकाने लगाने के बारे में सोचा।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

आफताब ने हॉलीवुड की वेब सीरिज ‘डेक्स्टर’ में सीरियल किलर के कैरेक्टर से शव ठिकाने लगाने का तरीका सीखा। इस सीरीज में शव को टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों में फेंकते हुए दिखाया जाता है। उसे देख आफताब को उपाय सूझा। वह 19 मई की सुबह स्थानीय बाजार से आरी और तीन सौ लीटर का फ्रिज खरीदकर लाया। कॉल सेंटर में काम करने से पहले आफताब फाइव स्टार होटल में शेफ का काम करता था और मांस आदि काटता था। उसने इसी काम के दौरान हासिल तजुर्बे का इस्तेमाल किया।

पड़ोसियों को नहीं लगी घटना की भनक
आफताब भीड़भाड़ वाले जिस फ्लैट में रहता था, उसके पड़ोस में भी कई परिवार रहते हैं, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। पड़ोस में रहने वाली कुसुम ने बताया कि उन्होंने एक बार श्रद्धा को देखा था, लेकिन इस इलाके में अधिकतर युवा रहते हैं, जिनके घर पर युवक-युवतियां आते रहते हैं। कुछ दिन बाद श्रद्धा दिखाई नहीं दी तो उन्होंने इसे सामान्य माना। आफताब अपने फेसबुक अकाउंट पर महिलाओं के हित की बात करता हुआ दिखाई देता है। हालांकि, वह फेसबुक पर बेहद कम सक्रिय है, लेकिन पांच साल पुराने पोस्ट में वह एसिड अटैक के खिलाफ अभियान चलाने और इससे पीड़ित महिला की पोस्ट शेयर करते हुए दिखाई देता है।

बार-बार बदल रहा बयान
बेशक इस हत्याकांड को लेकर एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं, लेकिन पूछताछ में आरोपी आफताब बार-बार अपने बयान बदल रहा है। पुलिस को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को चकमा देने के लिए पहले तो उसने बताया कि श्रद्धा ने झगड़ा करने के बाद घर छोड़ दिया था। अब दोनों का कोई संपर्क नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

करगिल की विजयगाथा… जब दुनिया ने देखा हिंदुस्तान का पराक्रम

July 26, 2023
Robert Vadra

बैंक बोला – बाढ़ में बह गए रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े दस्तावेज, अब कैसे होगी जांच!

July 21, 2023
CM Dhami

CM धामी ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

May 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.