Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

करोड़ों किसानों ने इस योजना में कराया है रजिस्ट्रेशन, अब मिलेगा बड़ा फायदा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 27, 2022
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मदों में किसानों को सरकार की ओर से होने वाले भुगतान की व्यवस्था को दलालों और बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कर दिया गया है।

तोमर ने इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर बूढ़ी बरलाई गांव में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में “मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ” अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इसके बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हम इस अभियान के जरिये देश भर में उन किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का दस्तावेज (पॉलिसी डाक्युमेंट) पहुंचाएंगे, जिन्होंने यह बीमा करा रखा है। हम चाहते हैं कि जो किसान फसल बीमा नहीं करा रहे हैं, वे भी बीमा कराने के लिए जागरूक और प्रेरित हों।’’

इन्हें भी पढ़े

rajnath singh

रक्षा मंत्रालय में डिजिटल सुधारों पर जोर, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए तीन बड़े सिस्टम

October 2, 2026
Mohan Bhagwat

बिना हमला किए शांति का रास्ता दिखा चुका है भारत: मोहन भागवत

October 2, 2026
traffic challan

एक से ज्यादा चालान पर जब्त हो जाएगी आपकी गाड़ी? जानें क्या कहता है नियम

October 2, 2026

भारत सरकार की PSU कंपनी मेंं निकली भर्ती, 310 पद, न कोई एग्जाम न एप्लिकेशन फीस

October 2, 2026
Load More

कृषि मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की पारदर्शिता के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भुगतान सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहा है और ‘‘इस व्यवस्था में दलालों तथा बिचौलियों की कोई जगह नहीं है।’’

36 करोड़ इस योजना से जुड़े हैं
तोमर ने बताया कि पिछले छह सालों में कुल 36 करोड़ किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े हैं और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को नुकसान के एवज में संबंधित किसानों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा प्रदान किया गया है। कृषि कानूनों के मुद्दे का पंजाब विधानसभा चुनावों के आगामी परिणाम पर संभावित असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा,‘‘(चुनाव परिणामों पर) कृषि कानूनों का कोई नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव नहीं होगा।’’

सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था
गौरतलब है कि दिल्ली की सरहदों पर साल भर चले किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था। तोमर ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पिछली सरकारों पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इन सरकारों के राज में सिंचाई के साधनों और बिजली की भारी किल्लत थी।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार डिजिटल कृषि मिशन के तहत राज्य सरकारों के साथ मिलकर एक तंत्र बना रही है और इसके जरिये किसानों, उनके खेतों और सरकारी योजनाओं से उनके जुड़ाव आदि का ब्योरा एक ही मंच पर जुटाया जाएगा। “मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ” अभियान की शुरुआत के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सिद्धारमैया जब-जब आते हैं कर्ज बढ़ जाता है?

May 22, 2023
CSIR Institute of Himalayan

CSIR हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान किया विश्व खाद्य दिवस समारोह का आयोजन

October 17, 2023
raghav chadha

राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप में टूट, क्या बीजेपी को मिलेगा राजनीतिक फायदा ?

April 25, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रक्षा मंत्रालय में डिजिटल सुधारों पर जोर, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए तीन बड़े सिस्टम
  • बिना हमला किए शांति का रास्ता दिखा चुका है भारत: मोहन भागवत
  • पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.