Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल के फैसले से बड़ा संदेश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 14, 2022
in राज्य, विशेष
A A
Himachal Pradesh Election
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खु को मुख्यमंत्री बना कर बड़ा संदेश दिया है। इस चुनाव से पहले तक हॉली लॉज कांग्रेस की सत्ता का केंद्र था। पूरी पार्टी के लिए वीरभद्र सिंह और उनके जाने के बाद उनका परिवार सबसे मजबूत खूंटा था। तभी पार्टी ने चुनाव लडऩे में कोई जोखिम नहीं लिया था। दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था ताकि पार्टी खूंटे से बंधी रहे। इसके साथ साथ पार्टी ने दूसरे क्षत्रपों को भी कुछ न कुछ देकर संतुष्ट किया था। सुक्खू को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था तो मुकेश अग्निहोत्री पहले से विधायक दल के नेता थे। टिकट बंटवारे में भी प्रदेश के हर क्षत्रप की पसंद से कुछ न कुछ लोगों को एडजस्ट किया गया था। ऐसा इसलिए भी किया गया था ताकि किसी के पास इतने विधायक न हों कि वह कोई खेला कर सके।

चुनाव के बाद जब मुख्यमंत्री चुनने की बारी आई तो तमाम ड्रामे के बावजूद पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को नेता चुनवा दिया। अब इस पर बहस हो सकती है कि पार्टी आलाकमान ने उनको बनवाया या उन्होंने ताकत दिखा कर कुर्सी हासिल की। लेकिन यह सही है कि राहुल गांधी ने 2013 में तब के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरोध के बावजूद सुक्खू को प्रदेश अध्यक्ष बनवाया था और छह साल तक बनाए रखा था। कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि राहुल ने पहले से तय कर रखा था कि पार्टी जीती तो सुक्खू मुख्यमंत्री होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा चाहती थीं कि प्रतिभा सिंह को बनाया जाए, लेकिन अंत में फैसला राहुल गांधी ने कराया।

इन्हें भी पढ़े

cyber india digital

साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!

August 8, 2026
cm dhami

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

August 8, 2026
Mohan Bhagwat

युवाओं के सवालों से संवाद तक: मोहन भागवत ने बताया Gen-Z को समझने का रास्ता

August 8, 2026
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर CM धामी से मांगी मदद, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

August 8, 2026
Load More

इस फैसले का एक बड़ा संदेश इस बात से गया है कि सुक्खू के पिता बस ड्राइवर थे। इस बात पर फोकस बनवाया गया है कि कांग्रेस ने एक बस ड्राइवर के बेटे को मुख्यमंत्री बनवाया है। सुक्खू के पिता राज्य परिवहन निगम की बस चलाते थे। इस फैसले के बाद कांग्रेस के आईटी सेल और कांग्रेस समर्थकों ने सोशल मीडिया में प्रचार कर रखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े मिल मजदूर के बेटे हैं, अशोक गहलोत सडक़ों पर जादू दिखाने वाले के बेटे हैं, भूपेश बघेल के पिता किसान थे और तीसरे मुख्यमंत्री सुक्खू के पिता बस ड्राइवर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाय वाला होने के नैरेटिव के मुकाबले यह कांग्रेस का नैरेटिव है।

एक बड़ा मैसेज यह भी है पार्टी अपने पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समय आने पर सम्मान देगी और पद भी देगी। कांग्रेस में पिछले कुछ समय से इस बात की बहस हो रही थी कि जिस तरह से भाजपा अपने उन नेताओं को तरजीह देती है, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से निकले होते हैं उसी तरह से कांग्रेस को भी एनएसयूआई से निकले नेताओं को महत्व देना चाहिए। एनएसयूआई से निकले नेता का मतलब है, कि जो कम से कम 30-40 साल से कांग्रेस में हो। सुखविंदर सिंह सुक्खू इसकी मिसाल हैं। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से राजनीति शुरू की थी और उसके अध्यक्ष बने थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shri Bikram Ghosh

श्री बिक्रम घोष ने वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया!

August 3, 2024
CM Dhami

ऋषि-मुनियों और संस्कृत की भूमि रही उत्तराखण्ड में युवाओं को दिए जाएंगे 16 संस्कारों के प्रशिक्षण : CM धामी

April 25, 2025
church

जनजातीय कानूनों की आड़ में चकमा दे रहा चर्च

June 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में भारत!
  • साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड देश के टाॅप पांच राज्यों में शामिल!
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरुषों व महिलाओं को अब समान काम के लिए समान वेतन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.