Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दुनियाभर में अरबपतियों के मामले में भारत का तीसरा स्थान, 11% बढ़े अत्यधिक धनवान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 1, 2022
in राष्ट्रीय
A A
India billionaires
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में 30 मिलियन अमेरिकी डालर (लगभग 226 करोड़ रुपये) या उससे अधिक की संपत्ति वाले अत्यधिक धनी लोगों (अल्ट्रा-हाई-नेट वर्थ-इंडिविजुअल्स) की संख्या में पिछले साल 2021 में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं, भारत अब दुनियाभर में अरबपतियों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर आ गया है।

रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक (Knight Frank) की रिपोर्ट के अनुसार, अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में यह बढ़ोतरी शेयर बाजारों में तेजी और डिजिटल क्रांति के चलते हुई। विश्व स्तर पर अमेरिका 748 अरबपतियों के साथ पहले स्थान पर है, जिसके बाद 554 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर और 145 अरबपतियों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।

इन्हें भी पढ़े

rajnath singh

रक्षा मंत्रालय में डिजिटल सुधारों पर जोर, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए तीन बड़े सिस्टम

October 2, 2026
Mohan Bhagwat

बिना हमला किए शांति का रास्ता दिखा चुका है भारत: मोहन भागवत

October 2, 2026
traffic challan

एक से ज्यादा चालान पर जब्त हो जाएगी आपकी गाड़ी? जानें क्या कहता है नियम

October 2, 2026

भारत सरकार की PSU कंपनी मेंं निकली भर्ती, 310 पद, न कोई एग्जाम न एप्लिकेशन फीस

October 2, 2026
Load More

नाइट फ्रैंक ने ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2022’ (The Wealth Report 2022) के अपने ताजा संस्करण में कहा है कि वैश्विक स्तर पर अत्यधिक धनी लोगों की संख्या 2021 में 9.3 प्रतिशत बढ़कर 6,10,569 हो गई, जो इससे पिछले साल 5,58,828 थी। नाइट फ्रैंक ने एक बयान में कहा कि भारत में अत्यधिक धनी लोगों (तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक शुद्ध संपत्ति) की संख्या में 2021 में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अधिक नेटवर्थ वाले अमीरों की संख्या 2021 में 13,637 हो गई, जो इससे पिछले साल 12,287 थी।

अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि बेंगलुरु में देखी गई। वहां इनकी संख्या 17.1 प्रतिशत बढ़कर 352 हो गई। उसके बाद दिल्ली (12.4 प्रतिशत बढ़कर 210) तथा मुंबई (नौ प्रतिशत बढ़कर 1,596) का स्थान रहा। नाइट फ्रैंक ने अत्यधिक धनी लोगों की संख्या 2026 तक 39 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 13,637 के मुकाबले 19,006 होने का अनुमान लगाया है। जो 2016 में महज 7,401 थी।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में बढ़ोतरी के पीछे शेयर बाजार और डिजिटल प्रमुख कारण रहे हैं। युवा और सेल्फ मेड अत्यधिक धनी लोगों की संख्या में वृद्धि भारत में अविश्वसनीय रही है और हम उन्हें नए निवेश और इनोवेशंस को बढ़ाने के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा कि अरबपति आबादी में वृद्धि के चलते भारत के अपने वैश्विक साथियों के बीच सबसे तेजी से बढ़ते देशों में से एक होने की उम्मीद है, जो आर्थिक रूप से खुद को और मजबूत कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।

बयान में कहा गया है कि अरबपतियों के क्लब में एशिया 2021 में दुनियाभर के कुल अरबपतियों में 36 प्रतिशत का योगदान देता रहा है। भारत 2021 में अमेरिका और चीन के बाद अरबपतियों की आबादी के मामले में तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अरबपति आबादी की संख्या 2021 से 2026 के बीच 39 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, 19,006 लोगों के पास 2026 तक 30 मिलियन अमेरिकी डालर या उससे अधिक की शुद्ध संपत्ति होने का अनुमान है।

प्रमुख बाजारों के लिए पिछले 5 वर्षों में दिल्ली में 101.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, इसके बाद मुंबई (42.6 प्रतिशत) और बेंगलुरु (22.7 प्रतिशत) का स्थान है। हालांकि, अगले 5 वर्षों में बेंगलुरु में अरबपति आबादी में 89 प्रतिशत की वृद्धि का 2026 तक 665 अरबपतियों का ठिकाना बनने का अनुमान है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कनाडा में मंदिर

कनाडा में मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला… हिंदू महासभा ने लगाए बंटोगे तो कटोगे के नारे

November 4, 2024
Israel

इजरायल का अकेले पड़ना किसी सजा से कम नहीं

November 2, 2023
किसान आंदोलन

किसान दिल्ली से कितने दूर… आंदोलन को क्यों मजबूर?

February 15, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रक्षा मंत्रालय में डिजिटल सुधारों पर जोर, राजनाथ सिंह ने लॉन्च किए तीन बड़े सिस्टम
  • बिना हमला किए शांति का रास्ता दिखा चुका है भारत: मोहन भागवत
  • पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.