Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली : कार के पहिए में घिसटती लड़की की मौत का जिम्मेदार कौन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 1, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
murder
16
SHARES
548
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में नए साल के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जिस समय देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ था उसी समय राजधानी के कंझावला इलाके में एक बेटी सड़क पर घायल होकर दम तोड़ देती है। हादसा ऐसा जिससे कि दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई। नशे में सवार रईसजादों ने अपने जश्न में एक लड़की की जान ले ली। एक बेटी को दिल्ली की सड़क पर ना सिर्फ टक्कर मारी गई बल्कि कार के पहिए में फंसी लड़की को निर्ममता से 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। सड़क पर लगातार घसीटे जाने से लड़की के पहले कपड़े फटे फिर उसका शरीर बुरी तरह छिल गया। इससे लड़की लहूलुहान हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। अब सवाल उठता है कि लड़की की इस तरह हुई मौत का जिम्मेदार कौन है। इस घटना से नए साल के मौके पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या हाल हुआ होगा लड़की का?

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो बिल्कुल रोंगटे खड़े कर देने वाला है। टक्कर के बाद लड़की के कार में फंसने के बाद सड़क पर घिसटना। घिसटने के बाद उसके कपड़े फट जाना। पूरे शरीर का लहूलुहान हो जाना। उसके बाद बेसुध सड़क पर पड़े होना। ये सब सोचकर ही पूरा शरीर सिहर जाता है। जब यह सब सुन कर शरीर सिहर जा रहा है तो जरा सोचिए जिस लड़की के साथ यह सब हुआ, उस पर क्या बीत रही होगी। वह कार में फंसी होने के बाद अपनी जान की खैर मांग रही होगी। सोच रही होगी कि ये कार कब रुकेगी और उसकी जान बचेगी। हालांकि, जब कार रुकी तब तक लड़की बेसुध हो चुकी थी। उस समय सुनसान सड़क पर उसकी मदद करने वाला कोई नहीं थी।

नए साल के जश्न से लौट रहे थे रईसजादे

सड़क पर कार में फंसे होने का जब रईसजादों को पता लगा तो वे उसे सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल हालत में छोड़कर भाग गए। जानकारी के अनुसार ये पांचों लड़के सोनीपत के मुरथल से नए साल के जश्न में शरीक होने के बाद अपने घर मंगोलपुरी लौट रहे थे। उसी दौरान सुलतान पुरी में उनकी कार की लड़की की स्कूटी से टक्कर हो गई। इसके बाद लड़की कार के पहिए के बीच में फंस गई। सूचना के अनुसार लड़की अल सुबह एक प्राइवेट फंक्शन से काम के बाद लौट रही थी। पुलिस के अनुसार उसे किसी राहगीर ने कार में किसी के फंसे होने को लेकर फोन किया था। इसके बाद पुलिस मामले का पता लगाने में जुटी। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को फोन करने वाले राहगीर ने बताया कि कार उस समय कुतुबगढ़ की तरफ जा रही थी।

घटना का पूरा सच सामने आना चाहिए

घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने नाराजगी जताई है। मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। मालीवाल ने लिखा, ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए।

आरोपियों ने मानी टक्कर की बात

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्कूटी से टक्कर की बात को स्वीकार कर लिया है।आरोपियों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि कार के नीचे कोई फंस गया है। इससे पहले राहगीर ने पुलिस को कार में किसी के फंसे होने की जानकारी देने के साथ ही कार का नंबर भी नोट कर लिया था। इसके आधार पर ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हुई। उसके कुछ समय बाद पुलिस की पीसीआर को सड़क पर किसी लड़की के नग्न लाश पड़े होने की खबर मिली थी। पुलिस ने डेड बॉडी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सड़क पर नग्न लाश मिलने के बाद यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई जा रही थी। हालांकि,बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंदर के. सिंह ने इस तरह की बात से पूरी तरह से इनकार किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया

June 7, 2024
nitin gadkari

गडकरी का बड़ा ऐलान ! 15 अगस्त से मात्र 3,000 रुपये में FASTag पास, करें टोल-फ्री यात्रा !

June 18, 2025

संसद परिसर में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस से की कार्रवाई की मांग

August 1, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.