Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

झांसी : एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 13, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
Asad and shooter Ghulam killed in encounter
24
SHARES
815
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

झांसी : उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का एनकाउंटर किया गया है। यूपी एसटीएफ ने यह कार्रवाई झांसी में की है। उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर कर दिया गया है। प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने दोनों को झांसी में मार गिराया। उमेश पाल की हत्या के बाद से पांचों शूटर फरार थे। इनमें से असद और गुलाम को आज एसटीएफ ने मार गिराया। जबकि पुलिस ने घटना के चार दिन बाद एनकाउंटर में अरबाज को मार गिराया। छह मार्च को उस्मान उर्फ विजय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था।

उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद समेत छह शूटर गोली और बम मारते हुए सीसीटीवी में दिखे थे। अगले दिन उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Shri Ram Katha and Ram Darbar Pran Pratishtha Mahotsav created a divine atmosphere.

भक्ति का महासंगम: श्री राम कथा और राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने रचा दिव्य माहौल

March 21, 2026
मंत्री भूपेंद्र यादव

वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

March 21, 2026
Load More

पुलिस ने उस्मान उर्फ विजय चौधरी को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर झांसी में असद और गुलाम के होने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी की। दोनों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर हो गए। उनके पास से विदेशी पिस्टल मिली है। असद अहमद पर एक मुकदम था और पांच लाख का इनाम था। गुलाम पर छह मुकदमे थे और पांच लाख का इनाम था।

अतीक अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था असद
झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असद अहमद के तीसरे नंबर का बेटा था। बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का अली नैनी जेल में है। चौथे और पांचवे नंबर के नाबालिग बेटे बाल सुधार गृह राजरूपपुर में हैं।

असद ने ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर से झोंका था पुलिस टीम पर फायर
एसटीएफ ने असद के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर बरामद की है। यह अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल है। एक राउंड में 12 फायर इस पिस्टल से किए जा सकते हैं। असद ने इसी पिस्टल से एसटीएफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके जवाबी कार्रवाई में असद मारा गया। वहीं, उसके साथी गुलाम के पास वाल्थर पी 88 पिस्टल थी।

यह भी अत्याधुनिक स्वचालित विदेशी पिस्टल है मकसूद ने भी 12 राउंड फायर किए थे। एसटीएफ टीम में 2 कमांडो भी मौजूद थे। उनके पास स्वचालित हथियार थे। कमांडो ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें असद और गुलाम ढेर हो गए। दोनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश एस समेत अन्य मौके पर पहुंच गए।

यह यूपी पुलिस और STF के लिए ज़रूरी केस था- अमिताभ
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने कहा कि यह यूपी पुलिस और STF के लिए ज़रूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी उसकी हत्या कर दी गई थी। इस केस में आज दो शूटर को एनकाउंटर में मारा गया। इनके पास से परिष्कृत विदेशी हथियार मिले।

हत्यारों को सजा मिलना तय था-केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यूपी एसटीएफ को बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारों को सजा मिलना तय था। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ अपराधी जैसा व्यहवार होना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Harak Singh Rawat attacks BJP, Trivendra Rawat replies

हरक सिंह रावत का BJP पर वार, 27 करोड़ चंदा विवाद से सियासत गरमाई, त्रिवेंद्र रावत का जवाब!

August 26, 2025
Squadron Leader Kanwaldeep Mehra

देश के स्क्वाडर्न लीडर कंवलजीत मेहरा, जिन्हें पाक सेना खोज न सकी !

May 28, 2025
traffic challan

रेंगते वाहनों में रोज उलझते अफसर

May 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार
  • कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.