Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

क्यों खौफ में हैं दुनिया दहलाने वाले दहशतगर्द?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 1, 2023
in विशेष, विश्व
A A
terrorists
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ पाकिस्तान की धरती से साजिश रचने वाले आतंकी इस समय काफी आशंकित हैं. उन्हें डर है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी कहीं दूसरे आतंकियों की तरह दाऊद और हाफिज सईद को यूज एंड थ्रो पॉलिसी के तहत षड्यंत्र रचकर मरवा न दे. यही वजह है कि डर के मारे दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद अपने घरों में दुबके हुए हैं और वो किसी भी तरीके से बाहर नहीं निकल रहे हैं. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने आज तक को बताया है कि पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकियों में खौफ है उनको लगता है कि वह घर से बाहर निकलेंगे तो मारे जाएंगे. दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद और सैयद सलाउद्दीन इस समय अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं.

यही नहीं खुफिया सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान में छुपे आतंकी जो अब उसके किसी काम के नहीं रह गए हैं, उन्हे यूज़ एंड थ्रो पालिसी के तहत मार दिया जा रहा है. 3 महीने में ऐसे चार आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत या हत्या हो चुकी है. इन हत्या-मौतों की फेहरिस्त में 26/11 का मास्टरमाइंड, हिजबुल आतंकी और खालिस्तानी आतंकी शामिल हैं.

इन्हें भी पढ़े

Cyclone Tej

अगले 48 घंटे में दबे पांव आएगा तूफान सेमपाका, इन इलाकों में अलर्ट जारी

November 7, 2026

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Rashtradharma

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के जल-विशेषांक में परंपरा, नीति और जमीनी प्रयोगों का संगम विचार और व्यवहार में पानी की बात

November 7, 2026
news paper

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

November 7, 2026
Load More

यूज़ एन्ड थ्रो पॉलिसी के तहत ISI की क्या है चाल?
ताजा मामला आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की एक जेल में संदिग्ध मौत का है. टेरर फंडिंग मामले में वह जेल में बंद था. वह प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी था. 29 मई को हाफिज की छाती में तेज दर्द हुआ और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इन आतंकियों-दहशतगर्दों की भी हुई हत्याएं
इससे पहले इस साल 6 मई को खालिस्तान कमांडो फोर्स के मोस्ट वांटेड अपराधी परमजीत सिंह पंजवर की लाहौर में हत्या हो गई. परमजीत सिंह जब सुबह मार्निग वॉक पर था तो मोटरसाइकिल से दो हमलावर आये और उन्होंने उसे गोली मार दी. परमजीत सिंह पर पंजाब से इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई का आरोप था. इस साल 20 फरवरी को रावलपिंडी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के टाप कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इमतियाज आलम को प्वाइंट ब्लैक से एक दुकान के सामने गोली मार दी गई.

पीर पर भारत में आतंकी गतिविधियों और भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले थे. पाक अधिकृत कश्मीर से वो भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों में शामिल था. आतंकी गुट अलबदर से संबंध रखने के आरोपी सय्यद खालिद रजा को इस साल फरवरी में कराची में उसके घर के बाहर गोली मारी गई. खालिद रजा जब अपने घर से बाहर पार्किंग की तरफ जा रहा था तो मोटर साइकिल सवार युवकों ने उस पर फायरिंग की जिसमें उसकी मौत हो गई. अल बदर जम्मू कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल है.

हाफिज सईद के घर हुआ था हमला
जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों में युवकों की भर्ती करने के लिए जाना जाने वाला आतंकी कमांडर सैयद नूर शालोबार की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. सैयद नूर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के लिए काम करता था. साल 2021 में लश्कर ए तय्यबा चीफ हाफिज सईद के लाहौर में स्थित जोहर टाउन पर हमला हुआ जिसमें वो बच गया. उसके घर की पार्किग में एक विस्फोटों से भरी कार में धमाका हुआ लेकिन घर पर न होने से हाफिज सईद बच गया.

जिस तरीके से लगातार पाकिस्तान में भारत के खिलाफ काम कर रहे आतंकियों के ऊपर हमला हो रहा है उसके बाद खुफिया एजेंसी को शक है कि पाकिस्तान इसकी आड़ में आतंकियों की नई पौध तो नहीं तैयार कर रहा है लिहाजा सुरक्षा और खुफिया एजेंसी सतर्क हो गई हैं और अपने स्तर पर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है.

ISI तैयार कर रहा है आतंक के आकाओं के बेटों की फौज
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब आतंक के बड़े आकाओं पर भरोसा नहीं कर रही है, बल्कि उनके बेटों पर ISI अब ज्यादा भरोसा कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान में बूढ़े हो गए आतंकियों के बेटों को कमान देने का प्लान तैयार किया है. खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हाफिज सईद के बेटे तला सईद को पूरी तरीके से ग्रूमअप कर रही है.

इसके अलावा मौलाना मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ असगर को ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा रहा है. सूत्र यह भी बताते हैं कि अब्दुल रहमान मक्की दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदारों और छोटा शकील पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ज्यादा भरोसा कर रही है. यही वजह है कि जब से दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद को यह पता चला है कि पाकिस्तान यूज एंड थ्रो की पॉलिसी का इस्तेमाल कर रहा है तो उनके मन में काफी भय पैदा हो गया है. डर के चलते अपने घरों से नही निकल रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ के पंचम स्वरूप ‘स्कन्दमाता’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार

October 16, 2026
india turkey trade

भारत से पंगा तुर्की को पड़ा महंगा, अब बर्बादी तय

August 1, 2025
warning of bad weather

दुनिया में सिर्फ भारत में होगा ऐसा, इस तरह मिलेगी खराब मौसम की चेतावनी

June 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.