Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रूस पर भारत के रुख को लेकर बाइडेन ने की शिकायत, जयशंकर ने दिया ये जवाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 24, 2022
in राष्ट्रीय
A A
Affairs Minister S Jaishankar
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े कई सवालों का गुरुवार को राज्यसभा में जवाब दिया है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की उस टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें बाइडन ने कहा था कि यूक्रेन संकट पर भारत की स्थिति कुछ हद तक डांवाडोल है. अमेरिका भारत पर लगातार यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने का दबाव बना रहा है. इसके बावजूद, भारत वैश्विक मंचों पर रूस के खिलाफ बोलने से बचता रहा है.

जो बाइडेन की टिप्पणी पर बोले जयशंकर

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

जो बाइडन ने यूक्रेन संकट पर भारत की स्थिति को कुछ हद तक अस्थिर बताया था. उनकी इस टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में उनसे लिखित सवाल किया गया कि क्या इसका असर अमेरिका-भारत व्यापार पर पड़ेगा?

जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, ‘यूक्रेन की स्थिति और व्यापार के मुद्दे को एक साथ जोड़ने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता. जहां तक यूक्रेन पर हमारे रुख की बात है, ये बहुत स्पष्ट है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा रुख छह सिद्धांतों पर आधारित है: एक कि हम हिंसा और सभी तरह की शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करते हैं. हम शांति के समर्थन में हैं. दूसरा, हमारा मानना ​​है कि बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. तीसरा, हम मानते हैं कि वैश्विक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कानून संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है. चौथा, हम संघर्ष की स्थिति में मानवीय मदद का आह्वान करते हैं. पांचवां, हम स्वयं मानवीय मदद दे रहे हैं,

हमने अब तक यूक्रेन को 90 टन मानवीय मदद दी है. हम और अधिक मदद, विशेष रूप से दवाएं उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं. और छठवां, हम इस मामले में रूस और यूक्रेन दोनों के नेताओं के संपर्क में हैं.’

जयशंकर ने कहा, हमारा पक्ष ये नहीं है कि रूस-यूक्रेन संकट हमारी समस्या नहीं है. हमारा रुख ये है कि हम शांति के हिमायती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से तीन बार और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से दो बार बातचीत की. हमने भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया. उस वक्त ये सबसे बड़ा मसला था लेकिन उसके अलावा हम दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर प्रयास कर रहे थे. कई देश इस युद्ध को रोकना चाह रहे हैं और हमने भी अपनी राय बिल्कुल स्पष्ट तरीके से रखी है.

एस. जयशंकर ने रूस और चीन की बढ़ती करीबी पर भी टिप्पणी की है. उनसे सवाल किया गया कि क्या भारत इस परिस्थिति से निपटने को तैयार है? जवाब में उन्होंने कहा कि भारत को रूस-चीन से संबंधित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में हो रहे सभी परिवर्तनों की जानकारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rajbhar

यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर!, सपा में होगी बड़ी टूट, राजभर बोले-कई नेता भाजपा में जाने को तैयार

June 17, 2026
मॉक ड्रिल

देशभर में बज गए सायरन… दिल्ली-मुंबई में तैयारियां, युद्ध से बचने के लिए मॉक ड्रिल !

May 7, 2025

हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: सीएम योगी

January 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.