Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, मचा बवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 19, 2023
in दिल्ली
A A
Geeta Press
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 दिया गया। इसके बाद बवाल मच गया। कांग्रेस के जयराम रमेश ने इसकी तुलना हिंदुत्व के विचारक सावरकर और नाथूराम गोडसे को पुरस्कार देने से की। इस पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को ‘हिन्दू विरोधी’ करार दिया। वहीं कांग्रेस को घेरते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को देश जान चुका है।

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021

इन्हें भी पढ़े

special intensive revision

दिल्ली में 21 साल बाद शुरू हुआ SIR अभियान, 13 हजार से अधिक BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

June 30, 2026
ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
Load More

यूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। गीता प्रेस गोरखपुर वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस ऐलान के बाद सियासी वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गीता प्रेस को 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा पर केंद्र सरकार की खिंचाई की। कहा, गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देना मानो गोडसे और सावरकर को सम्मानित करने जैसा है। इसके बाद भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को ‘हिन्दू विरोधी’ करार दिया और लोगों से सवाल किया कि गीता प्रेस पर उसके हमले से क्या कोई हैरान है? तो मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को देश जान चुका है।

गीता प्रेस क्या है?

गीता प्रेस 100 साल पुरानी संस्था है। यह हिंदू धार्मिक ग्रंथों को छापती है। इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। गोरखपुर की गीता प्रेस को 2021 का ‘गांधी शांति पुरस्कार’ अहिंसक और दूसरे गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में योगदान के लिए दिया गया है।

सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा – जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीडिया प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार गोरखपुर में गीता प्रेस को प्रदान किया गया है जो इस वर्ष अपनी शताब्दी मना रहा है। अक्षय मुकुल द्वारा इस संगठन की 2015 की एक बहुत ही बेहतरीन जीवनी है जिसमें वह महात्मा के साथ इसके तूफानी संबंधों और उनके राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक एजेंडे पर उनके साथ चल रही लड़ाइयों का पता लगाता है। यह फैसला वास्तव में एक उपहास है और सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है।

कांग्रेस को जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को ‘हिन्दू विरोधी’ करार दिया और लोगों से सवाल किया कि गीता प्रेस पर उसके हमले से क्या कोई हैरान है? एक अन्य ट्वीट में कहा, कांग्रेस गीता प्रेस से नफरत करती है क्योंकि सनातन और हिंदू धर्म के वास्तविक संदेश को हर नुक्कड़ पर फैलाया जाता है। कांग्रेस मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष मानती है, लेकिन गीता प्रेस सांप्रदायिक है। जाकिर नाइक शांति का मसीहा है, लेकिन गीता प्रेस सांप्रदायिक है।

देश जान चुका है कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति – नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को देश जान चुका है। हमारे सनातन के साहित्य के छपने का सबसे बड़ा केंद्र है गीता प्रेस, कांग्रेस को आपत्ति इसलिए हो सकती है क्योंकि वह गीता और रामायण ही सिर्फ छापते हैं। यह इनकी पीड़ा हो सकती है। यह उनकी तुष्टिकरण है। उन्होंने सौ साल में कोई सम्मान लिया नहीं है। इसके बाद भी इनको आपत्ति है। यह देश सब समझता है कि इन्हें क्यों आपत्ति है।

कांग्रेस में अब माओवादी लोग – रविशंकर

कांग्रेस के गीता प्रेस को दिए जाने वाले गांधी शांति पुरस्कार 2021 की आलोचना पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस से क्या उम्मीद की जा सकती है जिसने राम मंदिर निर्माण की राह में रोड़े अटकाए? जो तीन तलाक का विरोध करती है … गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार पर उनकी टिप्पणी से ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? हम इसकी निंदा करते हैं। मैं भारी मन से कहना चाहता हूं कि देश पर शासन करने वाली पार्टी में अब माओवादी मानसिकता वाले लोग हैं, वे राहुल गांधी के भी सलाहकार हैं और इसका पूरे देश को विरोध करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Uddhav Thackeray

विश्लेषण : क्या उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फिर होगी बड़ी टूट? 7 सांसदों के बगावत की चर्चाओं से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 17, 2026

तो राजनीतिक ‘फकीर’ को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं !

April 25, 2023
bjp-aap

आप पार्टी से होगी आठ राज्यों में भाजपा आंधी?

October 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.