नई दिल्ली : दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी पत्नी को उस दौरान पकड़ लिया, जब वह अपने कथित बॉयफ्रेंड संग हाथ में हाथ डालकर घूम रही थी. प्लेफॉर्म पर पीछे-पीछे चल रहे पति का सामना होते ही महिला भड़क उठी और मारपीट पर उतारू हो गई. इस दौरान पति को भी गाली गलौज करते देखा गया.
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर अपने कथित बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर घूम रही महिला का उसके पति ने ही पीछे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इस दौरान पीछे चल रहा पति किसी से पूछता है, ”अंकल, मुझे यहां किसी से हेल्प लेनी हो तो किससे लूं? क्योंकि ये देखो मेरी वाइफ है और मुझे छोड़कर भाग गई है. अब देखो अपने बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर घूम रही है. मैं इसका कई दिन से पीछा कर रहा हूं. आज मेरी पकड़ में आई है.”
स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चल रहा शख्स सलाह देता है, ”फोन कर लो उसको…” जवाब में महिला का पति होने का दावा कर रहा युवक बोलता है, ”नहीं उठा रही है फोन, उसने मुझे ब्लॉक करके रखा है और यहां इसके साथ घूम रही है.”







