Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

नीतीश के ‘सेक्स ज्ञान’ पर बढ़ा विवाद, कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 8, 2023
in राज्य
A A
Nitish
18
SHARES
615
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अश्लील बयान के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने विधानसभा स्पीकर से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नीतीश ने यह अमर्यादित टिप्पणी बिहार विधानसभा में मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं के शिक्षित होने का महत्त्व बताते हुए की थी, जिसके बाद पूरे देश में राजनीतिक बवाल मचा है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं के शिक्षित होने का महत्त्व बताते हुए कुछ ज्यादा ही आगे निकल गए थे और उन्होंने विस्तृत तौर पर महिला सदस्यों की मौजूदगी में बताया कि ‘सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान एक महिला किस तरह से अपने पति को आबादी बढ़ाने से’ रोक सकती है।

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

स्पीकर से नीतीश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को लिखी चिट्ठी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कहा कि वह जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की ओर से दिए गए ऐसे अपमानजनक और अश्लील बयानों की कड़ी निंदा और विरोध करता है, जो महिलाओं के प्रति घोर अनादर जाहिर करता है।

नीतीश के बयान को सदन के रिकॉर्ड से हटाने की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी में कहा है, ‘इसलिए, उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह करते हैं और उनके उस बयान को रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए….’

महिला आयोग ने नीतीश से माफी मांगने को कहा था

मंगलवार को भी राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा था कि यह ‘कुमार की ओर से विधानसभा में दिए गए हालिया बयान की कड़ी निंदा करता है…’ आयोग ने लिखा, ‘ऐसी टिप्पणियां न केवल पीछे ले जाने वाली हैं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और विकल्पों के प्रति बहुत ही असंवेदनशील भी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री को इन बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए देश भर की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए….’

नीतीश का बयान ‘सी’ ग्रेड फिल्म के डायलॉग की तरह-महिला आयोग अध्यक्ष

उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा वर्मा ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में भी कहा था, ‘बिहार के सीएम का कल का बयान बहुत ही अपमानजनक था। इससे हम बहुत ही चिंतित हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग देश की हर महिला की ओर से इस बात से बेहद चिंतित है कि जिस तरह से उन्होंने बात कही वह ‘सी’ ग्रेड फिल्म के डायलॉग की तरह था। सबसे खराब चीज तो यह थी कि उनके पीछे जो पुरुष बैठे थे, वे भी हंस रहे थे…’

इससे पहले अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने नीतीश कुमार से फौरन माफी मांगने को कहा था, ‘इस देश की हर महिला की तरफ से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तत्काल और साफ तौर पर माफी की मांग करती हूं।’ उन्होंने कहा कि ‘उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल की गई अमर्यादित और घटिया भाषा हमारे समाज पर एक काला धब्बा है।’

नीतीश ने अपनी गंदी जुबान के लिए मांगी माफी

इस बीच नीतीश कुमार ने अपने बहुत ही आपत्तिजनक बयान के लिए बुधवार को पहले विधानसभा के बाहर और फिर भीतर दोनों जगह माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी अपने बयान की निंदा करते हैं और इसे वापस लेते हैं। (इनपुट-पीटीआई)

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
DUSU elections clash

DUSU चुनाव के बीच छात्र संगठनों में झड़प, ABVP और NSUI संगठन के छात्र आपस में भिड़े!

September 18, 2025

कर्नाटक के जनादेश का बड़ा मतलब

May 16, 2023

बेवजह का भाषा विवाद

December 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.