Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

भदार नदी में डूबा युवक, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 23, 2026
in राज्य, विशेष
A A
Bhadar River
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

उमरिया, मध्य प्रदेश (पहल टाइम्स)। जिले सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। वहीं जिले के मानपुर जनपद क्षेत्र अंतगर्त सलैया-पड़वार गांव के भदार नदी पर एक युवक के गहरे जल भराव स्थान पर डूबने से मौत हो गई। दरअसल सलैया-पड़वार गांव से होकर निकलने वाली भदार नदी उफान पर है, और तेज बहाव के बीच नदी पार करना ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

रविवार सुबह तकरीबन 9 बजे भदार नदी में मुडगुड़ी निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र पिता रामनरेश द्विवेदी के डूब जाने से मौत होने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने मृतक का शव नदी के गहरे पानी वाले हिस्से से बरामद किया।

इन्हें भी पढ़े

BJP

यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!

September 9, 2026
CM Dhami

‘शुद्धीकरण’ विवाद पर CM धामी बोले- विपक्ष के पास न तथ्य हैं, न सबूत

September 9, 2026
Satya Niketan incident

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में बड़ा एक्शन, सभी PG-हॉस्टलों की होगी सुरक्षा जांच!

September 9, 2026
Jhandewala Devi Temple

श्री कृष्ण की छठी आज, झण्डेवाला देवी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ये पर्व

September 9, 2026
Load More

पुल नहीं होने से मजबूरी में नदी पार करते हैं ग्रामीण :

सलैया और पड़वार के बीच भदार नदी पर लंबे समय से पुल की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पुल नहीं बन सका है। बताया गया कि नदी पार करने के बाद पड़वार गांव की दूरी करीब एक किलोमीटर है, जबकि नदी के रास्ते से न जाने पर ग्रामीणों को लगभग 15-20 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। इसी वजह से बारिश के दिनों में नदी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग कम दूरी के लिए जोखिम उठाकर नदी पार करते हैं। स्थानीय व्यक्तियों के अनुसार सलैया, मुडगुड़ी, कुड़ी, बचहा और भरौली सहित आसपास के गांवों के छात्र भी शासकीय विद्यालय पड़वार जाते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

रेत उत्खनन से गहरे गड्ढों का आरोप 

हादसे के बाद ग्रामीणों ने नदी में लंबे समय से हो रहे कथित रेत उत्खनन का मुद्दा भी उठाते हुए आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत निकासी के कारण नदी के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान तेज बहाव में इन गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिससे नदी पार करने वालों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

हादसे ने फिर उठाया पुल निर्माण का सवाल 

जितेंद्र के डूबने की घटना ने सलैया-पड़वार के बीच पुल की वर्षों पुरानी मांग को एक बार फिर सामने ला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह रास्ता महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि जान जोखिम में डालने की मजबूरी बन जाता है। अब देखना है कि आखिर कितने हादसों के बाद जिम्मेदार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए नदी पर पुल निर्माण की दिशा में कदम उठाता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Prakash Mehra' for journalism in India

देश-विदेशों में पत्रकारिता के लिए ‘प्रकाश मेहरा’ का योगदान और संघर्ष अद्वितीय !

September 11, 2024
Tansingh

पूज्य तनसिंह का जन्म शताब्दी समारोह

January 29, 2024
pahalgam attack

आतंकी घटना की निंदा या घाटी में व्यवसाय ठप होने का मातम…?

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!
  • यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!
  • आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.