Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

हिट एंड रन मामले में तुरंत मिलगा मुआवजा, केंद्र सरकार ने बनाई कमेटी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 9, 2022
in राष्ट्रीय
A A
hit and run case
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l केंद्र सरकार ने हिट एंड रन सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। इसके तहत एक उच्च स्तरीय स्थायी समिति का गठन किया गया है। यह समिति मृतकों के आश्रितों को सड़क सुरक्षा फंड से तुरंत दो लाख रुपये का मुआवजा दिलाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 5 अप्रैल को सभी राज्यों को निर्देश जारी कर दिया है। केंद्रीय समिति सड़क दुर्घटनाओं एवं इससे जुड़े मामलों की जिला स्तर पर ऑनलाइन निगरानी भी करेगी। मंत्रालय के संयुक्त सचिव केंद्रीय समिति के अध्यक्ष होंगे: मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित वर्धन स्थायी समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव, तीन बीमा कंपनियों के सीएमडी, सड़क सुरक्षा के निदेशक सहित कुल 10 सदस्य होंगे।

इन्हें भी पढ़े

UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Petrol-Diesel

तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

June 23, 2026
suvendu adhikari

भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम

June 22, 2026
Brahmos

ब्रह्मोस और आकाशतीर पर आया UAE का दिल, भारत के साथ होगी डील

June 22, 2026
Load More

जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा फंड बनेगा : इस विषय से जुड़े मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा फंड बनाने का प्रावधान कर दिया गया है। इसमें बीमा कंपनियां लाभ का कुछ अंश देंगी। समिति मोटर दुर्घटना स्कीम 2022 के तहत हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने में भूमिका निभाएगी। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि फंड में पर्याप्त धनराशि बनी रहे।

जिला सड़क सुरक्षा कमेटियां 30 तक बनानी होंगी : जमीनी स्तर पर योजना को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 अप्रैल तक जिला सड़क सुरक्षा कमेटियों (डीआरएससी) के गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कमेटी सड़क सुरक्षा से जुड़ी सभी गतिविधियां हर महीने की वेब पोर्टल पर डालेंगी।

क्या है हिट एंड रन?

हिट एंड रन मामले में टक्कर मारने वाला व्यक्ति वाहन के साथ मौके से भाग जाता है। मृतक के आश्रितों अथवा घायल को वाहन बीमा कंपनी मुआवजा देती है। सरकार भी इस मामले में मुआवजा देती है।

29 हजार की मौत

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 70 हजार हिट एंड रन हादसे हर वर्ष होते हैं। इसमें सालाना औसतन 28 से 29 हजार लोगों की मौत होती है। यानी रोज औसतन 78 लोग हिट एंड रन के शिकार हो रहे हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी दिल्ली

January 27, 2024
heavy rain

मानसून का रहस्य सुलझाने में नाकाम हो रहे हैं मौसम विज्ञानी

May 28, 2023
yogi adityanath

108 विकास खंडों में सतत अनुश्रवण और समीक्षा से प्रगति में सुधार, UP आकांक्षात्मक विकास का राष्ट्रीय मॉडल: सीएम योगी

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.