देहरादून : राशन उपभोक्ताओं को अगले महीने से फ्री राशन पर संकट पैदा हो सकता है। अगले साल 2024 में 1 जनवरी से लाभार्थियों को फ्री गेहू-चावल के लिए परेशान होना पड़ सकता है। मानदेय तय करने और गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभांश के मासिक भुगतान की मांग को लेकर राशन डीलर ने आंदोलन का ऐलान कर दिया।
डीलर एक जनवरी से प्रदेश में राशन वितरण का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित इस आंदोलन के तहत फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने आंदोलन के बाबत खाद्य आयुक्त को नोटिस दे दिया है।एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर ब्रजवासी ने कहा कि राशन लीडर अनिश्वितता का जीवन जी रहे हैं।
सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने वाले राशन डीलरों के साथ शुरू से उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद मानेदय की व्यवस्था को लागू करने पर विचार नहीं जा रहा। यही नहीं कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा जारी गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभांश भी राशन डीलर को नहीं मिल रहा है। उत्तराखंड में कई महीनों का राशन का लाभांश खाद्य विभाग में लंबित है।







