Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वो धांसू कप्तान, जिसने भारत को पहली ‘विजय’ दिला अंग्रेजों का तोड़ा था गुरूर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 12, 2024
in खेल
A A
11
SHARES
363
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विजय हजारे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी थी. हजारे ने महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेला और साथ ही 1951 से 1953 के बीच 14 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली.

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार विजय सैमुअल हजारे का जन्म आज ही के दिन 1915 में हुआ था. महाराष्ट्र के सांगली में एक टीचर के घर में जन्मे विजय हजारे के नाम यूं तो कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, मगर इसमें एक उपलब्धि ऐसी है, जिसे इतिहास में कभी नहीं भुलाया जा सकेगा.

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

पहली जीत के लिए किया था 20 साल का इंतजार
यह अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दिलाने वाली उपलब्धि है. दरअसल, भारतीय टीम ने 25 जून 1932 को क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था. मगर उसे अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए 20 सालों का इंतजार करना पड़ा.

दरअसल, भारतीय टीम ने क्रिकेट इतिहास का अपना 25वां मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेला था. यह मैच 6 फरवरी 1952 से खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी विजय हजारे ही संभाल रहे थे. इस मैच में भले ही विजय ने बल्ले से कमाल नहीं दिखाया, लेकिन रणनीति से अंग्रेजों को चित कर दिया था.

इंग्लैंड को पारी और 8 रनों से दी थी शिकस्त

यही मैच था, जिसमें विजय हजारे ने अपनी कप्तानी से अंग्रेजों का गुरूर तोड़ा था. दरअसल, इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पारी और 8 रन के अंतर से हराया था. मुकाबले में डोनाल्ड केर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 266 रन बनाए थे.

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार विजय हजारे.
इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 457 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. टीम के लिए पॉली उमरीगर ने सबसे ज्यादा नाबाद 130 और पंकज रॉय ने 111 रन बनाए थे. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 191 रनों की बढ़त बना ली थी.

इस पहली जीत के हीरो रहे थे वीनू मांकड़

मगर दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम 183 रनों पर ही सिमट गई और यह मुकाबला पारी और 8 रनों से गंवा दिया. इस मैच के असली हीरो लेफ्ट-आर्म स्पिनर वीनू मांकड़ रहे थे, जिन्होंने पहली पारी में 55 रन देकर 8 विकेट झटके.

इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने जलवा कायम रखा और 53 रन देकर 4 विकेट लपके. दूसरी पारी में गुलाम अहमद ने भी 4 विकेट लिए थे. इस तरह विजय हजारे की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली जीत दर्ज की थी.

विजय हजारे ने लगाया था रणजी में पहला तिहरा शतक

विजय हजारे ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 58.38 की औसत से कुल 18,740 रन बनाए, जिसमें 10 डबल सेंचुरी भी शामिल हैं. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार तिहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी विजय हजारे ही थे. उन्होंने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ 316 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि और वेंसार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ खनन कार्य प्रारंभ करने हेतु समझौता

September 11, 2023
इमैनुएल मैक्रॉन

तो फ्रेंच राष्ट्रपति भी हुए ड्रैगन के मुरीद?

April 3, 2023
बगलिहार बांध

बगलिहार बांध: भारत का जल शक्ति हथियार, जिससे थर्राता है पाकिस्तान!

May 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.