Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

14 दिनों में PM मोदी ने 8.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 16, 2024
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
19
SHARES
643
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक बड़े प्रयास के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महीने केवल 14 दिनों में 8.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की, जो एक रिकॉर्ड है।

1 मार्च को, प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। इन परियोजनाओं में उर्वरक, रेल, बिजली और कोयला के क्षेत्र शामिल थे। उसी दिन, उन्होंने पश्चिम बंगाल के हुगली के आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं रेल, बंदरगाह, तेल पाइपलाइन, एलपीजी आपूर्ति और अपशिष्ट जल उपचार जैसे क्षेत्रों से जुड़ी थीं।

इन्हें भी पढ़े

IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
cji suryakant

‘हम अधिकारों की रक्षा करेंगे’, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट पर बोले CJI

September 26, 2026
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
Load More

2 मार्च को, प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर में बिजली, रेल और सड़क जैसे क्षेत्रों से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसी दिन प्रधानमंत्री ने बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें सड़क, रेलवे और ‘नमामि गंगे’ परियोजना सहित अन्य क्षेत्र शामिल थे।

4 मार्च को, प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

अगले दिन 5 मार्च को, उन्होंने तेलंगाना के संगारेड्डी में 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, पेट्रोलियम, विमानन और प्राकृतिक गैस जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। बाद में, प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में तेल, गैस, रेलवे, सड़क परिवहन और परमाणु ऊर्जा सहित 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

6 मार्च को, प्रधानमंत्री ने मेट्रो रेल और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) सहित शहरी गतिशीलता को बढ़ाने के लिए कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

9 मार्च को उन्होंने असम के जोरहाट में स्वास्थ्य, तेल और गैस, रेल और आवास क्षेत्रों से संबंधित 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

10 मार्च को, प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक कार्यक्रम में 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा, ”पिछड़े इलाकों में गिना जाने वाला आजमगढ़ आज विकास की नई इबारत लिख रहा है।”

11 मार्च को प्रधानमंत्री ने हरियाणा के गुरुग्राम में देशभर में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश ने आधुनिक कनेक्टिविटी की दिशा में एक और बड़ा व महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

12 मार्च को पीएम ने गुजरात के अहमदाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर में 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। भारत की सेमीकंडक्टर नीति को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए विकास कार्यों का विस्तार जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी की शहादत और देश की आजादी

January 22, 2023
retail prices

बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम की कवायद, नोएडा में ₹35 किलो प्याज की बिक्री शुरू

September 17, 2026
India

भारत के संदर्भ में हमें गढ़ने होंगे अपने विमर्श

October 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.