Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

इस राज्य में भी तार-तार हुआ ‘इंडिया’, अब काहे का गठबंधन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 4, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
opposition alliance I.N.D.I.A.
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर। विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक को आखिरकार जम्मू और कश्मीर में भी झटका लग ही गया है। अभी तक एकतरफा नेशनल कांफ्रेंस ही रेड सिंग्नल दिखा रहा था और अब पीडीपी ने भी रेड कार्ड फेंक दिया है। केंद्र शासित प्रदेश की 5 सीटों पर इंडिया ब्लॉक की दोनों पार्टियों में सीटों पर कोई तालमेल नहीं होगी।

पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को घोषणा कर दी है कि जम्मू-कश्मीर में उनकी पार्टी लोकसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। नेशनल कांफ्रेंस की ओर से काफी पहले से दोहराया जा रहा था कि वह कश्मीर की सभी तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा, क्योंकि 2019 में वही जीती थी। लेकिन, अब महबूबा ने भी अपनी स्थिति साफ कर दी है।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

उमर अब्दुल्ला ने दुखी कर दिया- महबूबा मुफ्ती
मुफ्ती का कहना है, ‘…लेकिन उमर अब्दुल्ला ने जिस तरह से कहा कि पीडीपी का कोई अस्तित्व नहीं है और कहीं नहीं है, इससे हमें दुख हुआ। बीजेपी ने हमारी पार्टी को पूरी तरह से तोड़ दिया, लेकिन उमर के बयान ने हमारे कार्यकर्ताओं को निराश कर दिया। अब हमारे कार्यकर्ता मुझसे कह रहे हैं और बता रहे हैं कि हमें भी अपने उम्मीदवार उतारने चाहिए।

पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री बोलीं, ‘उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी के बारे में जो कहा उससे मैं निराश हूं।’ वो बोलीं, ‘सभी एजेंसियां हमारे कार्यकर्ताओं के पीछे पड़ी हैं, इसलिए मुझे महसूस हुआ कि उमर अब्दुल्ला के बयान से मेरे कार्यकर्ता अपमानित हुए हैं। ‘

पीडीपी अपने उम्मीदवार उतारेगी- मुफ्ती
उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि अब उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘आने वाले लोकसभा चुनावों में हम अपने उम्मीदवार उतारेंगे।’

यह उनकी मर्जी है- उमर अब्दुल्ला
मुफ्ती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘….अगर उन्होंने (महबूबा ने) सभी 5 सीटों पर उम्मीदवार देने की घोषणा की है, तो यह उनकी मर्जी है। हमने उनके फॉर्मूले के आधार पर कश्मीर की 3 सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं….’

‘अगर उन्होंने दरवाजे बंद कर दिए हैं…’
उमर का कहना है कि ‘अगर वह अपने उम्मीदवार उतार रही हैं तो शायद वो विधानसभा चुनावों में भी किसी तरह का गठबंधन नहीं चाहती हैं। हमारे दरवाजे खुले हैं; अब अगर उन्होंने दरवाजे बंद कर दिए हैं तो यह हमारी गलती नहीं है।’

कश्मीर में कांग्रेस क्या करेगी?
नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, जिसमें कश्मीर से बाहर कांग्रेस सबसे बड़ी सहयोगी है। जिस तरह से पीडीपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार देने की बात कही है और नेशनल कांफ्रेंस कश्मीर की तीनों सीटों पर कोई समझौता नहीं चाहता तो कांग्रेस के पास विकल्प सीमित रह गए हैं।

क्योंकि, दोनों ही दल कांग्रेस को शुरू से जम्मू की दोनों सीटें ऑफर कर रही थीं। अगर महबूबा जम्मू और उधमपुर में भी प्रत्याशी देती हैं तो यहां दोनों दल आमने-सामने होंगे। इसी तरह अगर कांग्रेस कश्मीर घाटी में प्रत्याशी उतारती है तो इंडिया ब्लॉक की तीनों ही पार्टियां आपस में गुत्थम-गुत्था करती नजर आएंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Makar Sankranti

मकर संक्रांति का महत्त्व

January 12, 2023
Chief Minister Dhami

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन

May 3, 2025

कांग्रेस छोड़ने को क्यों मज़बूर ये नेता, वजह जानकर सब हैरान!

April 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.